
दिल्ली/पटियाला, 5 जुलाई
खड़ूर साहिब से सांसद चुने गए अमृतपाल सिंह ने बतौर सांसद संसद भवन में आज शुक्रवार को शपथ ग्रहण कीऑ। अमृतपाल सिंह इस समय पैरोल पर जेल से बाहर हैं। गौर हो पिछले साल अप्रैल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत अमृतपाल सिंह व नौ अन्य को गिरफ्तार किया गया था। यह सभी इस समय असम की जेल में बंद है।