Homeहिंदीहरमनप्रीत सिंह करेंगे, पेरिस 2024 ओलंपिक हॉकी में भारतीय टीम की अगुवाई

हरमनप्रीत सिंह करेंगे, पेरिस 2024 ओलंपिक हॉकी में भारतीय टीम की अगुवाई

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 9 जुलाई (स्पोर्टस डेस्क)

हॉकी इंडिया ने बुधवार को पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए 16 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी है, जो 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच आयोजित किया जाएगा। अनुभवी ड्रैग-फ्लिकर और डिफेंडर हरमनप्रीत सिंह पेरिस 2024 में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे, जबकि मिडफील्डर हार्दिक सिंह टीम के उपकप्तान होंगे।

पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय

मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मनदीप सिंह, गुरजंत सिंह

वैकल्पिक खिलाड़ी: नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक

हरमनप्रीत सिंह का यह तीसरा ओलंपिक होगा। उन्होंने रियो 2016 में सबसे युवा खिलाड़ी के रूप में डेब्यू किया था और टोक्यो 2020 में भारत के ऐतिहासिक कांस्य पदक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस टीम में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश और मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं, जिनका यह चौथा ओलंपिक होगा। मनप्रीत सिंह ने टोक्यो 2020 में भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। जरमनप्रीत सिंह, संजय, राज कुमार पाल, अभिषेक और सुखजीत सिंह पेरिस 2024 में अपना ओलंपिक डेब्यू करेंगे। इसके अलावा, कृष्ण बाहादुर पाठक, मिडफील्डर नीलकांत शर्मा और डिफेंडर जुगराज सिंह को वैकल्पिक खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है।

See this Link Also….World Test Championship Heats Up: A Look at Each Team’s Journey

भारतीय हॉकी टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, “पेरिस ओलंपिक की टीम के लिए चयन प्रक्रिया अविश्वसनीय रूप से प्रतिस्पर्धी थी, क्योंकि हमारे पास कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। हालांकि, मुझे विश्वास है कि चुने गए प्रत्येक खिलाड़ी पेरिस में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।” उन्होंने कहा, “यह टीम अनुभवी खिलाड़ियों और होनहार युवा प्रतिभाओं का एक आदर्श मिश्रण है, जो हमें आगे की चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक प्रतिभा और ऊर्जा प्रदान करती है। हमारा ध्यान एक ऐसी एकजुट टीम बनाने पर रहा है जो विभिन्न खेल शैलियों और परिस्थितियों के अनुकूल हो सके। ” गौर हो ओलंपिक में भारत का आखिरी स्वर्ण पदक 1980 के ग्रीष्मकालीन खेल में आया था।

पिछले साल हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर मुख्य स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 12 टीमों के पेरिस 2024 ओलंपिक पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के लिए पूल B में रखा गया है।

मौजूदा चैंपियन बेल्जियम, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड और आयरलैंड भी इस ग्रुप में हैं। पूल A में नीदरलैंड, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, दक्षिण अफ्रीका और मेजबान देश फ्रांस शामिल हैं। प्रत्येक पूल से शीर्ष चार टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी।

See This Link Also……The First Indian to Play Test and International Cricket…

भारत अपना अभियान 27 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगा और फिर 29 जुलाई को अर्जेंटीना से भिड़ेगा। इसके बाद वह 30 जुलाई और 1 अगस्त को क्रमशः आयरलैंड और बेल्जियम से भिड़ेंगे और फिर 2 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेंगे। पेरिस 2024 पुरुष हॉकी फाइनल 8 अगस्त को होगा। सभी मैच पेरिस के स्टेड यवेस-डु-मानोइर में खेले जाएंगे।

भारत के हॉकी में पदक….

भारत ने ओलंपिक में हॉकी में आठ स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य समेत 12 पदक जीते हैं। हालांकि, भारतीय महिला हॉकी टीम आगामी ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए क्वालीफाई करने में विफल रही है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here