जालंधर पश्चिम से आप, देहरा (हिप्र) से भाजपा आगे

पटियाला, 13 जुलाई
भारत की कुल 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के पहले रुझान सामने आए हैं। जालंधर पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत और हिमाचल प्रदेश की देहरा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी होशियार सिहं आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग अनुनासर आप के मोहिंदर भगत इस समय 3971 मतों से सभी प्रत्याशियों से आगे चल रहे हैं। वहीं दोहरा विधानसभा सीट से भाजपा के होशियार सिंह 4942 मतो से आगे हैं। अन्य सीटों पर मतगणना जारी है।