
पटियाला (9 मई)
साहित्य कलश परिवार की मासिक गोष्टी ग्रीनवेल हाई स्कूल राघो माजरा पटियाला के प्रांगण
में आयोजित की गई जिसको अलग अलग राज्यों से आये चालीस कविओं ने रचनाओं से महकाया।
मंच की शोभा बढ़ाने के लिए आदरणीय दिनेश सूद, डॉ. दर्शन सिंह आष्ठ, दिनेश देवघरिआ, पवन
गोयल, मंजू मैडम, डॉ एस एस रेखी, सतिंदरपाल कौर वालिया, राकेश बैंस और साहित्य कलश परिवार
के संस्थापक सागर सूद संजय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच का संचालन मनु वैश्य ने किया।
दिनेश सूद और राकेश बैंस ने अंगदान पर सबको जागरूक किया और कहा की हमें मरने के बाद
अपने अंग दान करके दुसरो को ज़रूर ज़िन्दगी देनी चाहिए। पवन गोयल और डॉ एस एस रेखी जी
ने सभी को अपील की कि अपनी वोट का सही और ज़रूर इस्तेमाल करना चाहिए। ये हमारा हक़ है
और देश के प्रति फ़र्ज़ भी।
इस कवि सम्मलेन में वरिंदर कौर, पुनीत गोयल, बलजिंद्र सरोए, श्रवण वर्मा, विजय कुमार,
संजय दर्दी चोपड़ा, परविंदर शोख़, सतीश बावा, रंजीत आज़ाद कांझला, जया सूद, कुलविंदर कुमार, डॉ.
सीमा भाटिआ, डॉ. वंदना, सतनाम सिंह मट्टू, सतनाम सिंह, नदीम खान, वीणा सूद, अलका अरोड़ा,
सुरजीत सिंह, आर पी गुलाटी, अनुप्रीत भट्टी, कुलदीप धंजून, तेजिंदर अनजाना, सरिता नोहरिआ, दविंदर
पटिआल्वी, कृष्ण लाल धीमान, राज सूद, कृष्णा सूद, पुलकित गुप्ता, जे. जी शर्मा, नवी मित्तल, नमन
जिंदल, राजेश कोटिया, पूरन स्वामी, दिलीप सिंह, प्रवीण वर्मा और भीम सैन मौदगिल ने अपनी अपनी
रचनाओं से सबका मन मोह लिया।
मनु वैश्य ने बताया कि साहित्य कलश द्वारा शीघ्र ही एक नये सीजन का प्रारंभ किया जा रहा है
जिसमे साहित्य कलश से जुड़े लेखकों का साक्षात्कार, उनकी साहित्यक यात्रा को पाठकों तक पहुँचाया
जाएगा। मई माह की गर्मी को साहित्य की कोमल फुहारों ने सिंचित कर ठंडक का आभास दिया
जिसने रूह को भी सराबोर कर दिया।
link….PUNJAB CEO LAUNCHES DEDICATED WHATSAPP CHANNEL
