Onnline TV

पंजाब हिंदी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 30 महिलाओं को “राजेंद्र व्यथित साहित्य गौरव सम्मान, कला एवं समाज सेवा कल्याण” अवार्ड

????????????????????????????????????

पटियाला, 05 मार्च

साहित्य कलश पटियाला ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रीन वेल अकैडमी में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथियों के रूप में प्रिंसिपल ऋचा शर्मा, सतिंदरपाल कौर वालिया, डॉ. मंजु वालिया, डॉ. पूनम परमार, डॉ. अनिशा अंगरा, डॉ. गुरविंदर कौर और शशि सूद ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश सूद ने किया।

शमा रोशन करने की परंपरा का पालन करते हुए वरिंदर कौर ने सरस्वती वंदना के बाद काव्य गोष्ठी का आरंभ करने की घोषणा की। साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से काव्य रस से भरपूर वातावरण बनाया। मनु वैश्य ने महिला दिवस के ऐतिहासिक और वर्तमान संदर्भ में उसके सही अर्थों में मनाने और समाज के कल्याण के लिए प्रयास करने की बात पर जोर दिया। साहित्य कलश के संस्थापक सागर सूद संजय ने अपने साहित्यिक गुरु राजेंद्र व्यथित जी के सम्मान में “राजेंद्र व्यथित साहित्य गौरव, कला एवं समाज सेवा कल्याण सम्मान” से 30 महिला साहित्यकारों को सम्मानित किया।

see this link also…..साहित्य कलश पटियाला ने दिया 10 लेखकों को विशेष सम्मान

सम्मान हासिल करने वाली महिलाओं में अल्का अरोड़ा, अमृतपाल कौर, गुरचरण कौर, हरविंदर कौर, कुलजीत कौर, कुलदीप कौर धन्जुन, मोनिका जैन, मनु वैश्य, प्रिंसिपल श्रीमती मंजू, मनप्रीत कौर सिद्धू, डॉ. मंजू अरोड़ा, मनजीत कौर मीशा, नीरु मेहता, नरगिस तनहा, नीलम, परमजीत कौर, पुनीत गोयल, राजपाल कौर मस्त, रजनी धर्मानी, सीता कंबोज, एडवोकेट सरिता नौहरिया, डॉ. सीमा भाटिया, शालू जिंदल, सुनीता कुमारी, शीनू वालिया, सुधा बतरा, सीमा कल्याण, वरिंदर कौर, वीना सूद और डॉ. वंदना प्रमुख थी। समागम के दौरान साहित्य कलश की ओर से शशि सूद और पुनीत गोयल ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को कापियाँ बाँटीं।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *