Homeहिंदीआप का बठिंडा में अकाली दल, फिरोजपुर में भाजपा को झटका

आप का बठिंडा में अकाली दल, फिरोजपुर में भाजपा को झटका

- Advertisement -spot_img

फिरोजपुर में भाजपा के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू और बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता हुए आप में शामिल

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल हो गई है खत्म और नफरत की राजनीति को बढ़ावा देने वाली बीजेपी के पास पंजाब में कोई मौका नहीं: भगवंत मान

चंडीगढ़, 21 मई

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका दिया है। मंगलवार को बीजेपी के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। जिससे फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को बड़ी बढ़त मिली। वहीं बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दर्शन सिंह कोटफत्ता शिअद (बादल) छोड़कर आप में शामिल हो गए। दोनों नेताओं के पार्टी में शामिल होने से पंजाब की सत्तारूढ़ पार्टी आप को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी मजबूती मिली है।

भाजपा के 2 बार (2002 और 2007 में) विधायक रहे सुखपाल सिंह नन्नू ने 2021 में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा छोड़ दी थी। उस समय उन्होंने कहा था कि भाजपा के कृषि कानून किसान विरोधी हैं और नरेंद्र मोदी सरकार ने देश के किसान और आम लोगों बहुत निराश किया है। आप में शामिल होने के बाद सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि मान सरकार किसान समर्थक सरकार है। उन्होंने कहा कि आप सरकार कृषि क्षेत्र को ऊपर उठाने के लिए लगातार काम कर रही है। किसानों को नहरी पानी और दिन में पर्याप्त बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों पर भी ध्यान दिया जा रहा है और उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

LINk…..पंजाब के युवाओं को 43,000 सरकारी नौकरियों का मिला चुका है तोहफा: भगवंत मान 

दर्शन सिंह कोटफत्ता, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। 2012 में वह बठिंडा ग्रामीण से अकाली दल से विधायक बने। उन्होंने 2022 में भुच्चो मंडी (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन पार्टी की नीतियों से नाराज़ होकर वह मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों नेताओं को आधिकारिक तौर पर आप में शामिल कराया और उनका पार्टी में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (बादल) खत्म हो गया है। लोगों का अकाली दल से विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है, क्योंकि अब यह केवल बादल दल बनकर रह गया है जो भ्रष्ट और स्वार्थी लोगों से भरा हुआ है। मान ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति करती है। पंजाब में उसके पास कोई मौका नहीं है। पंजाबी अपने आपसी भाईचारे के लिए जाने जाते हैं। यहां के लोग कभी भी किसी के खिलाफ किसी भी तरह की नफरत बर्दाश्त नहीं करते। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। हम अपने दो साल के काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। जिसके कारण हर दिन अधिक से अधिक लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब समर्थक हर आवाज का आप में स्वागत है।

LINK….जलियांवाला बाग हत्याकांड की शाम जनरल डायर ने मजीठिया के घर पर किया था डिनर : भगवंत मान

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here