
पटियाला (एक मई)
होटल वेस्टिन, गोरेगांव मुंबई में आयोजित 13वें एसीईएफ ग्लोबल कस्टमर एंगेजमेंट समिट एंड अवार्ड्स 2024 में क्षेत्रीय भाषाओं की श्रेणी में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आरजे का पुरस्कार जीतने केबाद पटियाला हाइट्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने रेड एफएम 93.5 चंडीगढ़ के रेडियो जॉक कर्ण कुणाल कौड़ा का उनके निवास स्थान पर स्वागत किया। इस पुरस्कार समारोह में देश के सभी रेडियो जॉक्स को विभिन्न श्रेणियों के तहत आंका गया और उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। गौरतलब है कि पहली बार क्षेत्रीय भाषाओं की श्रेणी में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ आरजे का प्रतिष्ठित पुरस्कार पटियाला के पंजाबी रेडियो जॉक आरजे
करण को दिया गया है। आरजे करण का जन्म और पालन-पोषण पटियाला में हुआ है। और वह RED FM 93.5
चंडीगढ़ में एक पंजाबी शो “कड़क लौंडा” होस्ट करते हैं। वह चंडीगढ़ और पंजाब में खासकर युवा दर्शकों के बीच
लोकप्रिय हैं। इससे पहले आरजे करण पिटारा टीवी चैनल पर एक शो “चकवी सेवर” भी होस्ट कर चुके हैं।
पटियाला पहुंचने पर सोसायटी अध्यक्ष रॉबिन सिंगला ने निवासियों को संबोधित करते हुए सबसे पहले उनके
माता-पिता और सभी निवासियों को इस ऐतिहासिक क्षण के लिए बधाई दी और कहा कि यह हमारे लिए गर्व की
बात है कि हमारे सह-निवासी ऐसे पुरस्कार जीत कर आए हैं। इस मौके पर पुरशोतम दास कौड़ा, उषा देवी कौड़ा, तरूण कौड़ा, साक्षी कौड़ा, हितेश सूरी, जसप्रीत सिंह, उषा गुप्ता , सोनिया नागपाल, निशांत गोयल, हरजीत सिंह, बंटी सिंगला, डैनी शर्मा, गुरमेल सिंह, कीर्ति शर्मा, राम तीरथ वर्मा उपस्थित थे।




