Homeहिंदीखेलइंडियन रेलवे पर सोनी क्रिकेट क्लब की छह विकेट से शानदार जीत

इंडियन रेलवे पर सोनी क्रिकेट क्लब की छह विकेट से शानदार जीत

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 11 सितंबर (स्पोर्टस डेस्क)

पटियाला के ध्रुव पांडव स्टेडियम में इंडियन रेलवे और सोनी क्रिकेट क्लब के मध्य एक दिवसीय मैच में इंडियन रेलवे को सोनी क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से शानदार शिक्सत दी। इंडियन रेलवे ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते 97 रन बनाए थे। जिसमें सोनी क्रिकेट क्लब के अरुण ने घातक गेंदबाजी करते हुए इंडियन रेलवे के चार खिलाड़ियों को आउट किया था। जीत के लिए मिले 98 रनों को सोनी क्रिकेट क्लब ने चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर जीत दर्ज की।

सोनी क्रिकेट क्लब के अरुण को प्लेयर आफ दा मैच और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार से नवाजा गया। जबकि प्रमोद को बेस्ट बल्लेबाज के तौर पर पुरस्कृत किया गया।

see this link also…..Indian Railways Skittled Out for a Meager Score

सोनी क्रिकेट क्लब की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के दोनों ओपनर प्रियांश आर्य और विकेट कीपर शिवम गुप्ता बिना कोई रन बनाए पैवेलियन लौट गए। इस समय टीम का खाता भी नहीं खुला था। इन बल्लेवाजों के आउट होने के बाद क्रीज पर अर्जुन और आय़ुष ने बल्लेवाजी करनी शुरु की। परंतु अर्जुन भी बिना कोई रन बनाए पैवेलियन लौट गया। आयुष के साथ प्रमोद चंदेला ने शानदार बल्लेबाजी करनी शुरु की। आयुष 32 रन बना कर अविजित रहे। जबकि प्रमोद ने शानदार 58 रनों का योगदान दिया। अरुण दो रन बना कर अविजित रहे। इंडियन रेलवे की ओर से कप्तान शिवम चौधरी ने छह, आकाश पांडे ने 26, राज चौधरी ने 15 और शर्मा ने 38 रन देकर एक-एक विकेट हासिल किया।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here