इतने अंगूठा छाप प्रत्याशी भी हैं चुनावी मैदान में…

-सातवें चरण के 904 उम्मीदवारों का आकलन
पटियाला, 30 मई (शाही)
लोकसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण के चुनाव एक जून को संपन्न होने जा रहे हैं। जबकि मतगणना का परिणाम चार जून को निर्धारित है। आज के इस एपीसोड में हम सातवें चरण के उम्मीदवारों की शैक्षिक योगय्ता के बारे बताएंगे। सातवें चरण में कुल 904 उम्मीदवार मैदान है। इनमें अंगूठा छाप उम्मीदवार भी चुनावी दंगल में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कितने उम्मीदवार सबसे अधिक पढ़े लिखे हैं।
LINK….फेज-7, इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…
सबसे पहले बात करते हैं, अंगूठा छाप उम्मीदवारों की। कुल 904 उम्मीदवारों में से 24 प्रत्याशी बिल्कुल अनपढ़ हैं। वही 26 उम्मीदवार केवल अपना नाम ही लिख सकते हैं। जबकि 31 उम्मीदवार पांचवी पास हैं। इनमें से 62 उम्मीदवार आठवीं पास, 133 दसवीं पास, 176 12वीं पास, 164 बीए, 83 ग्रेजुएट प्रोफेशनल, 159 पोस्ट ग्रेजुएट, 24 डॉक्टरेट, 20 डिप्लोमा धारक हैं। वहीं दो उम्मीदवार ऐसे भी हैं जिन्होने अपनी शैक्षणिक योग्यता के बारे कोई भी जानकारी प्रदान नहीं की है।
LINK….लोकसभा के सातवें चरण में TOP-10 सबसे अमीर उम्मीदवार
