Homeहिंदीइन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप...

इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…

- Advertisement -spot_img

-पहले फेज में नामांकन करने वाले 1618 प्रत्य़ाशियों का आकलन

पटियाला, 10 अप्रैल, (शाही)

लोक सभा 2024 के चुनाव के लिए पहले फेज के चुनाव का मतदान 19 अप्रैल को होना निर्धारित है। इन दिन 21 राज्यों के 102 चुनावी क्षेत्र में मतदान होंगे। पहले फेज के लिए प्रत्याशियों का नामांकन शुरु हो गया है। पहले फेज में नामांकन करने वाले सभी राजनैतिक दलों के 1618 प्रत्याशियों के चरित्र का आकलन Association for democratic reforms (ADR) ने किया। इन 1618 प्रत्याशियों में से बड़ी संख्या में प्रत्याशियों पर संगीन आरोप दर्ज है। बावजूद इसके इनको राजनैतिक दलों का संरक्षण प्राप्त है। आज के एपीसोड में आपको बताएंगे कि कुल कितने प्रतयाशियों पर किस-किस तरह के आरोप दर्ज है। कितने पर धारा 302, धारा 307 तक के मामले दर्ज है। कितने उम्मीदवारों पर पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपको बतादें कि सुप्रीम कोर्ट ने 13 फरवरी 2020 को निर्देश दिए थे कि वह आपराधिक मामलों में लिप्त और साफ छवि वाले उम्मीदवारों को क्यों टिकट नहीं दे रहे हैं। इसका कारण बताएं। बावजूद इसके अभी तक इन आदेशों पर किसी भी राजनैतिक दल ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

नामांकन करने वाले 1618 प्रत्याशियों के शपथ पत्र अनुसार 252 यानिकि कुल प्रत्याशियों 16 फीसद पर आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि 161 यानिकि 10 फीसद पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दोषसिद्द मामले घोषित करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 15 है। इन प्रत्याशियों में सात पर पर धारा 302 यानिकि कत्ल करने, 19 पर धारा 307 यानिकि इरादा-ए-कत्ल, 18 पर महिलाओं खिलाफ अत्याचार के मामले हैं। इन 18 में से एक प्रत्य़ाशी पर महिला से दुष्कर्म का भी मामला है। 35 प्रत्याशियों पर गंभीर भड़काउ विचारों के मामले दर्ज हैं।

उम्मीदवारों के घोषित आपराधिक मामले….

आरजेडी के सभी चारों प्रत्याशी (फीसद 100) , डीएमके के 22 में से 13 (फीसद 59), एसपी के सात में से तीन (फीसद 43), एआईटीसी के पांच में से दो (फीसद 40), भाजपा के 77 में से 28 (36 फीसद), एआईडीएमके के 36 में से 13 (36 फीसद), कांग्रेस 56 में से 19, (34 फीसद), बीएसपी के 86 में से 11 (13 फीसद) ने अपने उपर आपराधिक मामले दर्ज घोषित किए हैं।

उम्मीदवारों के गंभीर घोषित आपराधिक मामले…

आरजेडी के चार में से दो (फीसद 50), डीएमके 22 में से 6 (फीसद 27), एसपी के सात में से दो (फीसद 29), एआईटीसी के पांच में से एक (फीसद 20), भाजपा के 77 में से 14 (फीसद 18), एआईडीएमके के 36 में से छह (फीसद 17), कांग्रेस के 50 में से आठ (14 फीसद), बीएसपी के 86 में से 8 (नौ फीसद) ने अपने उपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here