Onnline TV

पंजाब राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय (एनआरआई) समाचार हिंदी

एक सीएम से आकंतवादियों जैसा व्यवहार, निंदनीय : सीएम मान

– केजरीवाल से जेल में मुलाकात

दिल्ली/ पटियाला (15 अप्रैल)

तिहाड़ जेल में बीते माह से बंद आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से सीएम भगवंत मान ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद बेहद भावुक नजर आए सीएम मान ने प्रेस को संबोधित करते कहा कि तानाशाही की हद हो चुकी है। एक सीएम को आतंकवादियों समान मिलवाया जा रहा है। मेरी फोन पर शीशे के आरपार बात करवाई गई। शीशा भी बेहद गंदा था। इस तरह का व्यवाहार बेहद निंदनीय है। तानाशही की हद हो चुकी है। आधा घंटा मुलाकात हुई। केजरीवाल को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। सीएम मान ने बताया कि मीटिंग दौरान केजरीवाल ने कहा कि मेरी फिकर न करो। पंजाब के कैसे हालात हैं। मैंने बताया कि सब ठीक चल रहा है। उन्होंने विधायकों से कहा कि मेरी फिकर न करो। जनता के लिए काम करते रहो। वहीं सांसद संदीप पाठक ने कहा कि अगले सप्ताह केजरीवाल दो मंत्रियों संग बैठक कर चर्चा करेंगे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *