
पटियाला,13, अप्रैल एसडीएसई सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने 100 वर्ष पूरे करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्कूल की मातृ संस्था श्री सनातन धर्म सभा (पंजीकृत) पटियाला के प्रधान लाल चंद जिंदल, वरिष्ठ उप प्रधान विजय मोहन गुप्ता,पवन जिंदल, राकेश कुमार, महामंत्री अनिल गुप्ता, नरेश कुमार जैन विद्यालय प्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक विद्यालय के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और हवन यज्ञ का आयोजन स्कूल के प्रांगण में कया गया।
प्रधान जिंदल, विजय मोहन गुप्ता ने बताया कि पूरे समाज को सनातन धर्म के वैज्ञानिक आधारों से अवगत करवाने तथा समय के बदलते परिपेक्ष्य में भारत की महान संस्कृति और आधुनिकता के वैश्विक परिदृश्य में सामंजस्य स्थापना के उद्देश्य और महामना मदन मोहन मालवीय द्वारा दिखाए गए सत्य सनातन धर्म के मूल्यों को इंग्लिश तथा संस्कृत भाषा के साथ तालमेल बिठाते हु जनजन तक पहुंचाने के लिए 1924 ईस्वी में बैसाखी के दिन ही श्री सनातन धर्म सभा द्वारा पटियाला शहर के बिल्कुल मध्य में ससनातन धर्म संस्कृत इंग्लिश हाई स्कूल की स्थापना तत्कालीन सनातन धर्म और शिक्षा जगत से जुड़े महानुभावों ने की। जिन में राय बहादुर ,सेठ मुल्तानी मल मोदी, महाराजा पटियाला नरेश भूपेंद्र सिंह, उमराव बहादुर नाम मुख्य हैं।कार्यक्रम का आरंभ हनुमान चालीसा, श्लोक उच्चारण, भक्ति भजन एवं श्री रामायण जी की चौपाई के गायन से किया गया।विद्यालय के छात्रछात्राओं जैस्मिन, नैना ,नंदिनी ,रिद्धिमा, जश्न ,जानवी ,लवी, पलक, नीरज, अंकुश, कमल एवं अन्य ने उपरोक्त कार्यक्रम में भाग लिया तथा इन सभी प्रतिभागियों को श्री सनातन धर्म सभा द्वारा पुरस्कृत किया गया। समागम की तैयारी में अध्यापिकाओं मीनाक्षी, अंजू शर्मा एवं सोनाक्षी का मुख्य योगदान रहा।स्कूल के वर्तमान प्रिंसिपल रिपुदमन सिंह ने बताया कि देश के बंटवारे से पूर्व पूरी पेप्सू स्टेट का पहला बोर्डिंग स्कूल होने का गौरव भी एस. डी. एस. ई. स्कूल को प्राप्त है। इस स्कूल से शिक्षा हासिल करने वालों में पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री जगननाथ कौशल, जस्टिस आर.एस. सरकारिया, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायधीश और सरकारिया कमीशन के चेयरमैन जस्टिस एडी कौशल, पेप्सू स्टेट के मुख्यमंत्री वृषभान,, जस्टिस अशोक भान न्यायधीश सुप्रीम कोर्ट, पंजाब के पहले डीजीपी बीरबल नाथ, डा. नवरतन कपूर साहित्य शिरोमणि पंजाब, एमपी पांडव- पूर्व सैक्रेटरी बीसीसीआई., न्यायमूर्ति केपी भण्डारी पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायाधीश, प्रो. राममूर्ति गोयल पूर्व वाइस चांसलर पंजाबी यूनिवर्सिटी, उद्योगपति इंद्रजीत महाजन, चीफ सेकेट्री पंजाब एलडी. खन्ना प्रमुख हैं।
…




