
दिल्ली/पटियाला (15 अप्रैल)
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से अब आएगा मजा। कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कन्हैया कुमार दो बार के सांसद रहे भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समक्ष टिकट देने की घोषणा कर दी है। गौर हो कि मनोज तिवारी पर भाजपा ने लगातार तीसरी बार दांव खेला है। परंतु इस बार मनोज तिवारी के सामने कन्हैया कुमार आने से यह सीट बेहद दिलचस्प हो गई है। अब इस सीट पर मुकावला अब आसान नहीं रहा है। क्योंकि कन्हैया कुमार गठबंधन इंडिया के प्रत्याशी है। वहीं दिल्ली में मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आप ने यह गठबंधन के लिए छोड़ी हुई थी। अब यह देखना होगा कि विजय का ताज किस के सिर पर सजेगा।
