Homeहिंदीधर्मकर्म ही प्रधान है, निंदा से मत घबराओ

कर्म ही प्रधान है, निंदा से मत घबराओ

- Advertisement -spot_img

पटियाला (24 अप्रैल)

शिव सेना हिंदुस्तान की धार्मिक शाखा श्री राम हनुमान सेवा दल की ओर से श्री सनातन धर्म प्रचार प्रसार हेतु श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ प्रत्येक मंगलवार की भांति इस मंगलवार को भी श्री हनुमान चालीसा का पाठ बड़े ही श्रद्धा भाव से व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध भजन गायिका कमला बजाज  जी ने अपने भजनों के माध्यम से बताया कि गीता में श्रीकृष्ण भगवान जी ने कहा है जो लोग तुम्हारी बुराई करते हैं वह करेंगे चाहे आप अच्छा काम करो या बुरा इसलिए शांत रहकर अपना कर्म करते रहिए क्योंकि कर्म ही प्रधान माना गया है निंदा से मत घबराओ निंदा भी उसी की होती है जो जिंदा है मरने के बाद तो सिर्फ तारीफ होती है इसलिए सिर्फ अपने कर्म पर विश्वास रखें और धर्म के प्रति अपने आप को संलग्न रखें क्योंकि धर्म की रक्षा के लिए जो व्यक्ति अपना सर्वस्व न्योंछावर करता है एक ना एक दिन धर्म उसकी रक्षा जरूर करता है

इस  अवसर पर पवन गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक श्री राम हनुमान सेवा दल ने  सभी भक्तों को श्री हनुमान जी के जन्म महोत्सव की सभी श्रद्धालुओं को   बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा की खुशी का अवसर है कि 16 वर्षों के बीच में पहली बार भगवान श्री हनुमान जी का जन्म महोत्सव आज मंगलवार के दिन आया जिससे कि हमें आज धूमधाम से मनाने का हमें सुनहरा अवसर प्राप्त हुआ।

 इस अवसर पर श्री राम हनुमान सेवा दल की ओर से पवन गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक, जगदीश राईका पंजाब चेयरमैन, पंजाब प्रधान डॉक्टर शिव भारद्वाज प्रदेश महासचिव सनातन धर्म प्रचारक ज्योतिषआचार्य बद्री प्रसाद शास्त्री, चंद शर्मा जिला खजांची राजकुमार बिट्टू जिला पटियाला महासचिव, सुमन गुप्ता पंजाब अध्यक्ष श्री राम हनुमान सेवादल ( महिला इकाई), नीलम शर्मा , वीरता शर्मा, हेमराज गोयल एवं अन्य श्री राम हनुमान सेवा दल के सभी सदस्यों सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here