Homeहिंदीपंजाबकांग्रेस पांच, त्रिणमूल कांग्रेस चार, आप,भाजपा, जेडीयू, डीएमक सभी एक

कांग्रेस पांच, त्रिणमूल कांग्रेस चार, आप,भाजपा, जेडीयू, डीएमक सभी एक

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 13 जुलाई

भारत की कुल 13 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के रुझान सामने आ रहे हैं। मौजूदा समय में कांग्रेस पांच, त्रिणमूल कांग्रेस चार, आप,भाजपा, जेडीयू, डीएमक सभी एक-एक सीट पर आगे हैं। भाजपा को इस उपचुनाव में भारी झटका लगा है। केवल हिमाचलप्रदेश से ही एक सीट पर भाजपा का प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। हिमाचल प्रदेश की दो सीटों और उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की सभी चारों सीटों पर त्रिणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुेए हैं। पंजाब की एकमात्र सीट पर आम आमदी पार्टी के उम्मीदवार एकतरऑफ जीत की तरऑफ बढ़ रहे हैं. बिहार की एकमात्र सीट पर जेडीयू और तमिलनाडू एकमात्र सीट पर डीेएमके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट से आप के मोहिंदर भगत 25987 मतों से एकतरफा बढ़त बनाए हुए हैं।

बिहार की रुपाउली सीट से जेडीयू के KALADHAR PRASAD MANDAL 5038 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश (सीटें तीन) देहरा से KAMLESH THAKUR कांग्रेस की 5029 मतों से आगे है।

नालागढ़ से कांग्रेस के HARDEEP SINGH BAWA 3018 मतों से आगे हैं।

हमीरपुर से भाजपा के ASHISH SHARMA मात्र 87 मतों से आगे हैं।

मध्य प्रदेश की अमरवाडा़ से कांग्रेस के DHEERAN SAH SUKHARAM DAS INVATI 918 मतों से आगे हैं।

तमिलनाड़ू के विकरावंदी से ANNIYUR SIVA @ SIVASHANMUGAM. A डीएमके प्रत्याशी 10734 मतों से आगे है।

उत्तराखंड (दो सीटें) बद्रीनाथ से कांग्रेस के LAKHAPAT SINGH BUTOLA 1161 मतों से आगे हैं।

मंगलोड़ से कांग्रेस के QAZI MOHAMMAD NIZAMUDDIN 4898 मतों से आगे हैं।

पश्चिम बंगाल (चार सीटें) राईगंज से त्रिणमूल कांग्रेस की KRISHNA KALYANI 21393 मतों से आगे हैं।

राणाघाट दक्षिण से त्रिणमूल कांग्रेस के MUKUT MANI ADHIKARI 8217 मतों से आगे हैं।

बगडा से त्रिणमूल कांग्रेस की MADHUPARNA THAKUR 12444 मतों से आगे हैं।

मणिकताल से त्रिणमूल कांग्रेस की SUPTI PANDEY 11982 मतों से आगे हैं।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here