Homeहिंदीपंजाबकेजरीवाल की गिरफ्तारी खिलाफ 7 अप्रैल को आप नेता, कार्यकर्ता रखेंगे एक...

केजरीवाल की गिरफ्तारी खिलाफ 7 अप्रैल को आप नेता, कार्यकर्ता रखेंगे एक दिन का उपवास

- Advertisement -spot_img

मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के सभी विधायक शहीद भगत सिंह की जन्मस्थली खटकड़ कलां में और आप व कार्यकर्ता पंजाब के जिला मुख्यालय के पास करेंगे भूख हड़ताल

यह चुनाव आजादी के बाद लोकतंत्र को बचाने की सबसे बड़ी लड़ाई है – विधायक दिनेश चड्ढा

अरविंद केजरीवाल को सिर्फ इस वजह से जेल में डाला गया क्योंकि वह भाजपा को सबसे ज्यादा चुनौती देते हैं – चड्ढा 

चंडीगढ़/पटियाला (7 अप्रैल)

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही के खिलाफ कल 7 अप्रैल को आप नेता और कार्यकर्ता पूरे पंजाब में एक दिन का उपवास कार्यक्रम करेंगे।

शनिवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए आप विधायक दिनेश चड्ढा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह उपवास भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए रखा जाएगा। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता पूरे पंजाब के जिला मुख्यालय के पास भूख हड़ताल करेंगे। 

वही इस लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए इंकलाब की धरती खटकड़ कला जहां अंग्रेजों को भगाने के लिए लड़ाई लड़ी गई वहां भी कल एक दिन का उपवास रखा जाएगा। वहां पार्टी के सभी विधायक एक दिन के उपवास में हिस्सा लेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री इंकलाबी भगवंत सिंह मान भी उपवास कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेकर भाजपा की तानाशाही को करारा जवाब दें।

दिनेश चड्ढा ने केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जानबूझकर विरोधी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है और निशाना बनाया जा रहा है ताकि चुनाव में भाजपा के खिलाफ कोई प्रचार न कर सके। वहीं आम आदमी पार्टी के सारे नेताओं के ऊपर खास तौर पर निशाना साधा जा रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी भाजपा को सबसे ज्यादा टक्कर दे रही है। 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिर्फ इस वजह से जेल में डाला गया क्योंकि वह भाजपा के खिलाफ सबसे ज्यादा तगड़े तरीके के साथ आवाज उठाते हैं। भाजपा आप नेताओं को जेल भेजकर हमारे हौसले तोड़ना चाहती है। हमारे राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को जेल में डाला गया और उनके हौसले लगातार तोड़ने की कोशिश की गई। एक-एक कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालकर हमें डराने की कोशिश की जा रही है 

भाजपा ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि अगर भाजपा को आने वाले चुनाव में सबसे बड़ा खतरा किसी से है तो वह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से है। इस वजह से ही बिना एक पैसे की बरामदगी के, बिना किसी बेनामी जायदाद के और बिना एक पैसे के रेवेन्यू घाटे के बावजूद घोटाला बोलकर उनको जेल में डाला गया।

लेकिन भाजपा को पता होना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल आंदोलन से निकले हुए नेता हैं और आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी। अगर एक अरविंद केजरीवाल को अंदर डालोगे तो लाखों अरविंद केजरीवाल निकल जाएंगे। हम भाजपा की गुंडागर्दी के आगे झुकने वाले नहीं हैं।


भूख हड़ताल आम आदमी का हथियार है, इसलिए हमने इसका सहारा लिया – बब्बी बादल

उपवास के दौरान हम बसें और सड़क नही रोकेंगे एवं आमलोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित नहीं करेंगे, हम सिर्फ अपने शरीर को कष्ट पहुंचाएंगे – बादल

मीडिया को संबोधित करते हुए आप प्रवक्ता बब्बी बादल ने कहा कि उपवास कार्यक्रम कल सुबह 11 बजे से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि हमने भूख हड़ताल करने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि भूख हड़ताल आम आदमी का हथियार है। 

उन्होंने कहा कि उपवास के दौरान हम बसें और सड़क नही रोकेंगे एवं आमलोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित नहीं करेंगे, हम सिर्फ अपने शरीर को कष्ट पहुंचाएंगे। 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ अरविंद केजरीवाल की लड़ाई नहीं है। यह लड़ाई देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में इसमें शामिल हों। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पैसे कमाने के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। वह आईआरएस अधिकारी थे। अगर वह पैसे कमाना चाहते तो बहुत कमा लेते।


भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है, इसे बचाना जरूरी है – विक्रमजीत पासी

मीडिया को संबोधित करते हुए आप नेता बिक्रमजीत पासी ने कहा कि भाजपा सरकार देश के लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। इसे बचाना जरूरी है। हम लोकतंत्र की हत्या करने वालों को सत्ता से दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अरविंद केजरीवाल से सबसे ज्यादा खतरा महसूस होता है क्योंकि वह आम लोगों के मुद्दों की बात करते हैं। वह शिक्षा चिकित्सा और रोजगार की बात करते हैं। उन्होंने पंजाब और दिल्ली में इन चीजों पर काम करके दिखाया। इसीलिए भाजपा सरकार ने साज़िश के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करवाया है। 

उन्होंने कहा कि संजय सिंह की जमानत ने स्पष्ट कर दिया कि यह सारा केस एक पानी का गुब्बारा है। ईडी ने बिना किसी ठोस सबूत के हमारे नेताओं को परेशान करने के लिए भाजपा के इशारे पर गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here