Homeहिंदीकेजरीवाल, भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में की लोगों की भलाई...

केजरीवाल, भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में की लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना 

- Advertisement -spot_img

अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान ने पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए माता से की प्रार्थना 

अमृतसर, 16 मई

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को अमृतसर में श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने माता से पंजाब के लोगों की तरक्की और खुशी के लिए प्रार्थना की है। माता का आशीर्वाद हमेशा लोगों के साथ रहे, यही मेरी कामना है।

Link….CM Bhagwant Mann campaigns for candidate Pawan Kumar Tinu in Jalandhar, huge turnout testifies Tinu’s big win

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह जेल से निकलने के बाद पहली बार पंजाब आए हैं। उन्होंने अमृतसर में भगवंत मान के साथ एक रोड शो भी किया। इस दौरान उनके साथ अमृतसर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here