
पटियाला, (15 मई ) भारत विकास परिषद् पटियाला ने अपने सदस्यों में खेल- कूद को बढ़ाने के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन क्रिकेट हब अकादमी में करवाया। हरिंदर गुप्ता ने बताया कि मैट के चार टीमों का गठन किया गया था। जिन्होंने मुकाबले में हिस्सा लिया। इस मुकाबले में गोबिंद टीम विजेता रही। गुप्ता ने बताया कि निकट भविष्य में महिलाओं के क्रिकेट मैच व बेडमिंटन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राकेश सूद, मुकेश सिंगला, राजेश मित्तल, आदेश गुप्ता, रोहित सिंगला, निर्मल पासी, राजेश बंसल, देविंदर शर्मा, संजीव शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे। ,
