Homeहिंदीचंडीगढ़ नगर निगम ने खोला अपना आठवां ‘एक रुपया स्टोर’

चंडीगढ़ नगर निगम ने खोला अपना आठवां ‘एक रुपया स्टोर’

- Advertisement -spot_img

चंडीगढ/ पटियाला, 7 जून

चंडीगढ़ नगर निगम (एमसीसी) ने डड्डूमाजरा कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल (आरआरआर) को बढ़ावा देने के लिए अपना आठवां ‘वन रुपी स्टोर’ खोला। नगर निगम के मेयर कुलदीप कुमार ने कमिश्नर अनिंदिता मित्रा, र्षदों, वरिष्ठ एमसीसी अधिकारियों और वार्ड के प्रमुख सदस्यों की उपस्थिति में नए स्टोर का उद्घाटन किया।

मेयर कुलदीप कुमार ने कहा कि सेक्टर 17 में एमसीसी के स्थायी आरआरआर सेंटर को पिछले वर्ष नागरिकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जिससे इस नए रुपी स्टोर की स्थापना की गई है।स्टोर में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं, पुस्तकें, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े, क्रॉकरी, रसोई के बर्तन, खिलौने, चादरों की पहुंच प्रदान करना है। इन सभी वस्तुओं की कीमत मात्र 1 रुपये प्रति वस्तु रखी गई है। उन्होंने बताया कि सेक्टर 17 मेंं जून 2023 से मई 2024 तक कुल 54,398 दान की गई वस्तुएं एकत्र की गई थी। जिनमें 43,739 कपड़े, 6,277 किताबें, 1,782 जूते और 2,600 अन्य वस्तुएं जैसे क्रॉकरी, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैग, घरेलू सजावट और फर्नीचर शामिल था। इन दान की गई वस्तुओं की सफाई, मरम्मत के बाद बिक्री के लिे उपलब्ध करवाया गया था। नगर आयुक्त अनिंदिता मित्रा ने ट्राइसिटी के नागरिकों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह आठवां सफल वन-रुपी स्टोर है। पूरे शहर में ऐसे और स्टोर खोलने की भी योजना है। ।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here