-डिप्टी जिला चुनाव अधिकारियों, सीएपीएफ कर्मियों और सेक्टर अधिकारियों का भी बढ़ाया मान भत्ता
चंडीगढ़, 8 अगस्त
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और विभिन्न विभागों के स्थानीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये अधिकारी और कर्मचारी चुनाव के दौरान विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहते हैं। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर तैनात पूरी मशीनरी कठिन और संवेदनशील कर्तव्यों का निर्वहन करती है, जो कई बार लंबे समय तक चलते हैं और महीनों तक जारी रह सकते हैं। चुनाव अमला यह सुनिश्चित करता है कि मतदान का माहौल शांतिपूर्ण और अनुकूल रहे, ताकि मतदाता स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का उपयोग कर सकें और अपनी पसंद की सरकार चुन सकें।
उन्होंने आगे बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को उचित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए, भारत निर्वाचन आयोग ने उनके मेहनताना/मान भत्तों की दरों में संशोधन करने का निर्णय लिया है। इस तरह का पिछला बड़ा संशोधन 2014 से 2016 के बीच हुआ था।
watch….Top-10, Short News in English, 08 August
सिबिन सी ने बताया कि चुनाव आयोग ने प्रिज़ाइडिंग अफसरों, पोलिंग अफसरों, मतगणना कर्मियों, माइक्रो ऑब्ज़र्वरों और अन्य अधिकारियों के मेहनताना में वृद्धि की है। साथ ही, डिप्टी जिला चुनाव अधिकारियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) कर्मियों और सेक्टर अधिकारियों के लिए भी मान भत्ता बढ़ाया गया है। इसके अलावा, मतदान और मतगणना ड्यूटी के लिए भोजन/रिफ्रेशमेंट की दरों में भी वृद्धि की गई है।




