
-चुनाव प्रचार के अंतिम दिन विधायक बिलासपुर और अमृतपाल के साथ निहाल सिंह वाला से बाघा पुराना तक निकाला प्रभावशाली रोड शो
-मान सरकार के काम बता कर फरीदकोट हलके के लोगों को अपने वायदे दोहराए
-जस्सी गिल, सीपी गिल समेत दर्जन से अधिक कलाकारों ने रोड शो में लिया हिस्सा
निहाल सिंह वाला/बाघा पुराणा/मोगा/फरीदकोट 30 मई 2024
फरीदकोट लोक सभा हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार करमजीत अनमोल ने कहा कि वह सरबत का भला और भाइचारे के संदेश पर पहरा देकर सभी वर्गों की खुशहाली के लिए दिन रात काम करेंगे।
करमजीत अनमोल वीरवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अजीतवाल, निहाल सिंह वाला से शुरू किए विशाल रोड शो की समाप्ति मौके बाघा पुराना हलके के गांव समालसर में संबोधन कर रहे थे। रोड शो मौके उनके साथ हलका विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर और अमृतपाल सिंह सुखानन्द के इलावा फ़िल्म इंडस्ट्री की एक दर्जन से अधिक नामी हस्तियां मौजूद थी। जिनमें जस्सी गिल, सीपी गिल, रोशन प्रिंस, मलकीत रौणी, प्रीत हरपाल, बीएन शर्मा, रुपिन्दर रूपी, गुरमीत साजन, निशा बाणों, प्रभ ग्रेवाल, परमिंदर गिल, सीमा कौशल, सिकंदर सलीम, यश ग्रेवाल, नरेश कथूरिया, समीर माही, वरिंदर बनी और मनजीत टोनी शामिल थे।
LINK…. ਇੱਕ ਵੀ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਨਹੀਂ ਹੋਵੇਗਾ ਰੱਦ, ਅਸੀਂ ਤਾਂ ਹੋਰ ਨਵੇਂ ਰਾਸ਼ਨ ਕਾਰਡ ਬਣਾਉਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ‘ਚ ਹਾਂ : ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ
करमजीत अनमोल ने वोटों को लोकतंत्र का महा उत्सव क़रार देते अपील की कि वह राजनैतिक नेताओं के लिए भावुक हो कर आपसी वैर विरोध न पैदा करें। आपसी सद्भावना और भाईचारक सांझ बना कर रखें। उन्होंने कहा कि हमने गुरुओं की तरफ से सर्व साझेदारी के संदेश पर पहरा देना है और हर किसी के भले के लिए काम करना है। वातावरण की हरियाली और सबकी खुशहाली हमारा मुख्य मक़सद है। मैं इस मक़सद की पूर्ति के लिए दिन रात सेवा में उपस्थित रहूंगा।
करमजीत अनमोल ने सैंकड़ों कारों और मोटरसाइकलों के कई किलोमीटर लम्बे क़ाफ़िले के लिए पार्टी नेताओं और वर्करों का धन्यवाद करते कहा कि जितनी मेहनत और उत्साह के साथ चुनाव प्रचार किया है, हलके के लोगों की तरफ से उससे अधिक प्यार मिला। बड़ी जीत तय है परन्तु हम चार जून को कोई जश्न नहीं मनाएंगे, क्योंकि यह तारिख क़ौम के त्रासदी भरे विध्वंस की तारिख है।
करमजीत अनमोल ने कहा कि उनको इस बात की तसल्ली है कि उन्होंने दो माह से अधिक चले चुनाव प्रचार के दौरान किसी की निंदा करके वोट नहीं मांगीं, बल्कि मान सरकार की तरफ से पिछले दो सालों के दौरान किये विकास और लोक भलाई के कामों और फरीदकोट हलके लिए भविष्य में बनाए विकास प्रमुख लक्ष्यों के विवरण के साथ वोटों के लिए अपील की है।
अनमोल ने दोहराया कि मैंबर पार्लियामेंट बनकर फरीदकोट शहर को पंजाब का सबसे सुंदर शहर बनाना, फरीदकोट में अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्किल डिवेलपमेंट यूनिवर्सिटी और सभी विधान सभा हलक़ों में सिक्ल सैंटर स्थापित करना, मोगा की तर्ज पर फरीदकोट में यूपीएससी की मुफ़्त कोचिंग के लिए सैंटर खोलना, सरकारी अस्पताल और मेडीकल कालेज समेत बाबा फरीद यूनिवर्सिटी का स्तर पीजीआई चंडीगढ़ से ऊंचा उठाना, विदेशों की तर्ज पर पूरे हलके में शारीरिक तौर पर अपाहिज और बुज़ुर्गों के लिए रैंप बनाना, बंद हुई ट्रेनों को बहाल करवा कर अन्य नई ट्रेनों की सुविधा देने, कोटकपूरा मोगा रेल लिंक को पूरा करना, पानी की किल्ल्त और नाले की समस्या को दूर करना, गांवों में सरकारी बसों की सुविधा बहाल करवाना, गांवों के यूथ क्लबों को मज़बूत करना और पूरे हलके में खेल स्टेडियम और प्रसिद्ध प्रशिक्षक मुहैया करने समेत इलाक़े में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री लाकर सभी वर्गों में आर्थिक खुशहाली लाना मेरे प्रमुख एजेंडे हैं।
करमजीत अनमोल ने रोड शो शुरू करने से पहले प्रातःकाल अजीतवाल के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका, जबकि रोड शो की समाप्ति के उपरांत वह सुखानन्द गांव के गुरुद्वारा साहिब में फिर नतमस्तक हुए और गुरू का शुकराना अदा किया।




