Onnline TV

मनोरंजन

जिमी शेरगिल और निर्मल ऋषि का हिंदी धारावाहिक ‘स्वर्ण मंदिर’ शीघ्र

Short News

पटियालाय पंजाबी फिल्म अभिनेत्री सरगुण महेता व उनके पति निर्माता रवि दुबे एक नया हिंदी धारावाहिक शो ‘स्वर्ण मंदिर’ बहुत जल्द पेश करने जा रहे हैं। इस धारावाहिक में बॉलीवुड स्टार जिमी शेरगिल के अलावा पंजाबी स्टार निर्मल ऋषि एक साथ दिखाई देंगे। चंडीगढ़ में इस धारावाहिक की शूटिंग के लिए सेट लगाया जा रहा है।

सूत्रों से मिली खबर अनुसार जिमी शेरगिल की पत्नी का किरदार संगीता घोष निभाने जा रही हैं। वहीं पंजाबी स्टार निर्मल ऋषि धारावाहिक में स्वर्णा (संगीता घोष) की सास की चरित्र भूमिका में दिखाई देंगी। धारावाहिक की कहानी एक ऐसे जोड़े के आसपास घूमती है, जिन्हें उनके बच्चों ने छोड़ दिया है। धारावाहिक की शूटिंग अगले माह शुरु होने की उम्मीद है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *