
दिल्ली, (19 अप्रैल)
ईडी के आरोपों के बाद तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के डाइट चार्ट की कॉपी अदालत में जमा की गई है। जिसकी तस्वीर सामने आई है। गौर हो, कुछ दिन पहले ईडी ने दावा किया था कि तिहाड़ जेल में बंद टाइप-2 डायबिटीज़ से पीड़ित केजरीवाल जानबूझ कर ब्लड शुगर लेवल बढ़ाकर ज़मानत पाने के लिए आम, मिठाई और चीनी वाली चाय ले रहे हैं। इस ब्यान के बाद अब सीएम केजरीवाल का जेल डाइट प्लान अदालत में जमा करवाया गया।

