ट्रेफिक पुलिस ने जल सेवा कर जनता को दी गर्मी से राहत

झज्जर, हरियाणा (दो जून)
गर्मी के प्रकोप को देखते हुए झज्जर यातायात पुलिस ने सड़कों पर गुजरने वाले राहगीरों और वाहनों को राहत पहुंचाने के उद्देशय से मीठा जल उपलब्ध करवाने की पहल की। आमजन को गर्मी से राहत पहुचाने के लिए पुरानी तहसील मोड पर एसीपी अखिल कुमार, यातायात प्रभारी नरेश संधू ने अपनी पुलिस टीम के साथ स्वयं खड़े होकर आने जाने वाले राहगीरों को और वाहनों को रोक करअपने हाथों से मीठा जल वितरित किया।
