
पटियाला, 4 जून
पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीरा गांधी दूसरी बार सांसद बन गए हैं। पहली बार ड़ॉ गांधी ने 2014 में सांसद परनीत कौर को पराजित किया था। उस समय डॉ. गांधी ने आम आदमी पार्टी से बतौर सांसद अपनी पारी शुरु की थी। यह दूसरा मौका है जब उन्होंने एक बार फिर दूसरी बार सांसद परनीत कौर पराजित किया है। इस चुनाव में डॉ. गांधी ने कुल तीन लाख पांच हजार छह सौ 16 मत हासिल किए। उन्होंने यह सीट 14 हजार 831 मतों से जीत ली है।
