दिल्ली/पटियाला (10 अप्रैल)
दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा शराब नीति केस में गिरफ्तार किए जाने व निचली अदालत द्वारा ईडी रिमांड में भेजे जाने के खिलाफ दिल्ली सीएम केजरीवाल की याचिका को खारिज कर उनकी गिरफ्तारी को वैध ठहराया है। वह अभी 15 अप्रैल तक जेल में ही रहेंगे। गौर हो केजरीवाल को बीते माह ईडी ने शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था।

