Homeहिंदीपंजाब के मतदाताओं की फाइनल सूची जारी

पंजाब के मतदाताओं की फाइनल सूची जारी

- Advertisement -spot_img

-पंजाब में कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे स्थापित

चंडीगढ़, 14 मईः

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने लोक सभा मतदान 2024 के लिए पंजाब के कुल वोटरों की अंतिम सूची जारी कर दी है। 1 जून, 2024 को पंजाब में पड़ने वाली वोटों के लिए कुल 2 करोड़ 14 लाख 61 हज़ार 739 (2 14, 61, 739) वोटर अपनी वोट का इस्तेमाल करेंगे। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि 4 मई पंजाब में नयी वोटें बनाने की अंतिम तारीख थी और 4 मई तक जमा करवाए गए फार्मों का निपटारा 14 मई तक किया जाना था। आज जारी की वोटर सूची अनुसार पंजाब में कुल वोटरों की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 61 हज़ार 739 (2,14,61,739) है। इसमें 1 करोड़ 12 लाख 86 हज़ार 726 (1,12,86,726) पुरूष वोटर, 1 करोड़ 1 लाख 74 हज़ार 240 (1,01,74,240) महिला वोटर और 773 अन्य वोटर हैं।

LINK…. Punjab CEO Sibin C announces election schedule for Lok Sabha elections

उन्होंने बताया कि 5 लाख 38 हज़ार 715 वोटर 18-19 साल ग्रुप से सम्बन्ध रखते हैं जोकि पहली बार वोट डालेंगे। इसी तरह 1 लाख 89 हज़ार 855 वोटर 85 साल से ज़्यादा उम्र के हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 1 लाख 58 हज़ार 718 है। सिबिन सी ने बताया कि 13 लोक सभा सीटों के लिए कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 16,517 गाँवों में और 7934 शहरों में बनाऐ गए हैं। पंजाब में 100 प्रतिशत फोटो पहचान पत्र बनाऐ गए हैं। 

LINK… इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…

उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथों पर वोटरों की सुविधा के लिए सभी बंदोबस्त करने के लिए डिप्टी कमिशनर-कम- ज़िला निर्वाचन अधिकारियों की टीम पूरी लगन के साथ लगी हुई है। उन्होंने अपील की कि ‘इस बार 70 पार’ के लक्ष्य की पूर्ति के लिए वोटर बढ़-चढ़ कर वोट डालें। 

किस लोक सभा हलके में कितने वोटरः

लोक सभा हलका गुरदासपुर में कुल 16 लाख 5 हज़ार 204 वोटर हैं जिनमें 8 लाख 48 हज़ार 855 पुरूष वोटर, 7 लाख 56 हज़ार 283 महिला वोटर और 36 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। अमृतसर में 16 लाख 11 हज़ार 263 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 45 हज़ार 434 पुरूष वोटर, 7 लाख 65 हज़ार 766 महिला वोटर और 63 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। 

खडूर साहिब में 16 लाख 67 हज़ार 797 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 76 हज़ार 281 पुरूष वोटर, 7 लाख 91 हज़ार 449 महिला वोटर और 67 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। जालंधर में 16 लाख 54 हज़ार 3 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 59 हज़ार 687 पुरूष वोटर, 7 लाख 94 हज़ार 272 महिला वोटर और 44 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। 

इसी तरह होशियारपुर में 16 लाख 1826 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 30 हज़ार 840 पुरूष वोटर, 7 लाख 70 हज़ार 942 महिला वोटर हैं और 44 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। आनंदपुर साहिब में 17 लाख 32 हज़ार 211 कुल वोटर हैं जिनमें 9 लाख 4 हज़ार 50 पुरूष वोटर, 8 लाख 28 हज़ार 97 महिला वोटर और 64 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। 

Link…फेज-2, इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…

लुधियाना में 17 लाख 58 हज़ार 614 कुल वोटर हैं जिनमें 9 लाख 37 हज़ार 94 पुरूष वोटर, 8 लाख 21 हज़ार 386 महिला वोटर हैं और 134 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। फतेहगढ़ साहिब में 15 लाख 52 हज़ार 567 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 23 हज़ार 339 पुरूष वोटर, 7 लाख 29 हज़ार 196 महिला वोटर और 32 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। 

उधर फरीदकोट में 15 लाख 94 हज़ार 33 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 42 हज़ार 184 पुरूष वोटर, 7 लाख 51 हज़ार 768 महिला वोटर और 81 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। फ़िरोज़पुर में 16 लाख 70 हज़ार 8 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 80 हज़ार 617 पुरूष वोटर, 7 लाख 89 हज़ार 343 महिला वोटर और 48 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। 

बठिंडा में 16 लाख 51 हज़ार 188 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 70 हज़ार 14 पुरूष वोटर, 7 लाख 81 हज़ार 140 महिला वोटर और 34 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। संगरूर में 15 लाख 56 हज़ार 601 कुल वोटर हैं जिनमें 8 लाख 24 हज़ार 1 पुरूष वोटर, 7 लाख 32 हज़ार 554 महिला वोटर और 46 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। पटियाला में कुल 18 लाख 6 हज़ार 424 वोटर हैं जिनमें 9 लाख 44 हज़ार 300 पुरूष वोटर, 8 लाख 62 हज़ार 44 महिला वोटर और 80 ट्रांसजैंडर वोटर हैं। 

कुल पोलिंग स्टेशनों की संख्या

सिबिन सी ने बताया कि 13 लोक सभा सीटों के लिए कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे। गुरदासपुर में 1895, अमृतसर 1684, खडूर साहिब 1974, जालंधर 1951, होशियारपुर 1963, आनन्दपुर साहिब 2068, लुधियाना 1843, फतेहगढ़ साहिब 1821, फरीदकोट 1688, फ़िरोज़पुर 1903, बठिंडा 1814, संगरूर 1765 और पटियाला में 2082 पोलिंग स्टेशन बनाऐ जाएंगे। 

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here