
पटियाला में भगवंत मान ने किया रोड शो, डॉ. बलबीर के लिए किया प्रचार, बोले – पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0
पटियाला में गरजे भगवंत मान- आप के इंकलाबी नारे महलों की दिवारें हिला देंगे
43,000 सरकारी नौकरियां, सभी को मुफ्त बिजली, शानदार आम आदमी क्लीनिक और पंजाब के कोने-कोने तक नहरी पानी पहुंचाने के बाद मैं आपके बीच खड़ा हूं: सीएम मान
हमारी सरकार प्राइवेट संपत्ति खरीदने वाली पहली सरकार हैं, हमने जीवीके थर्मल पावर प्लांट खरीदा : भगवंत मान
चंडीगढ़/पटियाला, (3 मई)
मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को पटियाला पहुंचे और आप उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार किया। उन्होंने त्रिपुरी में एक बड़ा रोड शो निकाला। लोगों की जोरदार तालियों के बीच मान ने कहा, ‘पंजाब बनेगा हीरो, इस बार 13-0।’
पटियाला में लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोग एक बार फिर ‘झाड़ू’ का बटन दबाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों से मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए आभारी हैं, क्योंकि यही प्यार उन्हें और परिश्रम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब के लोगों ने उन पर भरोसा किया और बड़ी जिम्मेदारी दी। अब 2024 में 43,000 सरकारी नौकरियां देने के बाद वह लोगों के बीच हैं। आज 90% घरों का बिजली बिल शून्य है। पंजाब के कोने-कोने तक पहली बार नहर का पानी मिल रहा है। इसके अलावा हमारी सरकार शहीदों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दे रही है।
Link….Aap launches campaign ‘Zulm ka Jawab Vote’
भगवंत मान ने परंपरागत पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने शासन में सरकारी संपत्तियों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेच देते थे। आप सरकार पहली सरकार है जो लोगों के लिए संपत्तियां खरीद रही है। हमने जीवीके थर्मल पावर प्लांट खरीदा। अब यह पावर प्लांट पंजाब के घरों और खेतों को मुफ्त बिजली देने में योगदान दे रहा है। मान ने कहा कि पहली बार किसानों को दिन में 11 घंटे निर्बाध बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सरकार की सारी उपलब्धियां गिनाने की जरूरत भी नहीं है क्योंकि युवा, बच्चे और बुजुर्ग खुद सरकार के लिए बोल रहे हैं।
Link….पंजाब को फिर से ‘सोने दी चिड़ी’ बनाएंगे: भगवंत मान का वायदा
मान ने कहा कि वह तानाशाही भाजपा और केंद्र के खिलाफ लड़ रहे हैं और वह अपने राज्य और लोगों के अधिकारों के लिए पंजाब में राज्यपाल और हर प्रतिद्वंद्वी से लड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की और संसद में उन्हें 13 और हथियार व आवाज देकर मजबूत बनाने का आग्रह किया।
मान ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पत्रकार मुझसे पूछते हैं कि हमने दिल्ली और पंजाब में मोदी को कैसे रोका? मैं कहता हूं कि कीचड़ में कमल खिलता है और झाड़ू से हम उस कीचड़ को साफ करते हैं, इसलिए दिल्ली और पंजाब में कमल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार उनके दो सांसद जीते थे लेकिन इस बार उन्हें पंजाब में बड़ा शून्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक टीम है। डॉ. बलबीर हमारे स्वास्थ्य मंत्री हैं। उन्होंने पंजाब में आम आदमी क्लीनिक खोलने और सफलता के लिए कड़ी मेहनत की है। मान ने लोगों से डॉ. बलबीर के लिए वोट करने की अपील की।
Link….ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਸਾਡੀ ਇਤਿਹਾਸਕ ਧਰਤੀ, ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਅਸੀਂ ਤਾਨਾਸ਼ਾਹੀ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਲੜ ਰਹੇ ਹਾਂ : ਮਾਨ
इस मौके पर डॉ. बलबीर सिंह ने सीएम भगवंत मान और पटियाला के लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह चुनाव प्रचार के लिए पटियाला के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में गए हैं और हर जगह उनका प्यार और समर्थन मिला है। मान सरकार का काम खुद बोल रहा है। पंजाब के लोग अक्सर मुझसे मुफ्त बिजली और सरकारी नौकरियों के लिए भगवंत मान को धन्यवाद देने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा कि पटियाला आम आदमी पार्टी को 13-0 से जीताने में अपना योगदान अवश्य देगा।





