Homeहिंदीपहले चरण मतदान के बाद भाजपा डरी, 102 में 80-90 सीटें इंडिया...

पहले चरण मतदान के बाद भाजपा डरी, 102 में 80-90 सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में : भगवंत मान

- Advertisement -spot_img

-देश में कोई मोदी लहर नहीं, अगर होती तो भाजपाई केजरीवाल, हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डालते- भगवंत मान

पीेएम मोदी , केजरीवाल की लोकप्रियता से डरे, क्योंकि वो जहां जाते हैं भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता है

ये लोग सीएम केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं- सुनीता केजरीवाल

चंडीगढ़, 21 अप्रैल

रविवार को झारखंड में इंडिया गठबंधन की सामूहिक न्याय महारैली हुई। रैली में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहें। आम आदमी पार्टी(आप) की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद की पत्नी सुनीता केजरीवाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह रैली में शामिल हुए।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह कोई राजनीतिक रैली या शक्ति प्रदर्शन नहीं है। आज हम सभी लोग यहां देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेने के लिए इकट्ठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। विपक्षी नेताओं को चुनाव प्रचार से रोकने के लिए गिरफ्तार कर रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इसीलिए गिरफ्तार किया गया ताकि वह चुनाव प्रचार न कर सकें। 

मान ने कहा कि हमारी हेमंत सोरेन से अक्सर बात होती रहती थी क्योंकि झारखंड के पछवारा में पंजाब सरकार का एक कोल माइन है उसके संबंध में बातचीत के दौरान वह हमेशा यह बात कहते थे कि झारखंड गरीब राज्य नहीं है। यहां प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है, पर इसे जानबूझकर गरीब रखा गया है क्योंकि केंद्र सरकार की बुरी नजर यहां के संसाधनों पर है। इसीलिए वह यहां के जंगल और आदिवासी क्षेत्रों के लिए कानून नहीं बना रही है।

रैली के मंच पर अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन के नाम की दो कुर्सियां खाली रखी गई थी, इसपर मान ने कहा कि यही दो खाली कुर्सियां बीजेपी की सभी कुर्सियां खाली करवाएगी। उन्होंने कहा कि वो समझते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके और जेल में डालकर उन्हें दबा लेंगे और पार्टी खत्म कर देंगे, लेकिन वह गलतफहमी में हैं। अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक व्यक्ति नहीं वह एक विचार है। भाजपा उनके शरीर को तो गिरफ्तार कर सकती है लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी?

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का कसूर सिर्फ इतना है कि वह आम लोगों को सुविधा देना चाहते थे। वह लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छा इलाज देना चाहते थे। वह लोगों को मुफ्त बिजली पानी और सरकारी सेवाएं देना चाहते थे। वह बेरोजगारी मिटाना चाहते थे, इसलिए उन्हें जेल में डाल दिया। 

भाषण के दौरान मान ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और भाजपा को जुमले बाजों की पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले दस सालों में सांसद और विधायक खरीद फरोख्त करने के अलावा कुछ नहीं किया। उसने देश के लोगों  को सिर्फ जुमले दिए और झूठ बोले।

मान ने कहा कि भाजपा का 400 सीट का नारा भी एक जुमला है। देश में कोई मोदी लहर नहीं है। अगर लहर होती तो भाजपा वाले अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को जेल में नहीं डालते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता से डरते हैं क्योंकि वह जहां भी जाते हैं भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता है। इसलिए केजरीवाल को भाजपा ने साजिश के तहत झूठे केस दर्ज कर जेल में डाल दिया है।

मान ने कहा कि पहले चरण के मतदान की रिपोर्ट से भाजपा हिल गई है। कल 102 सीटों पर हुए मतदान में 80 से 90 सीटों पर इंडिया गठबंधन जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 400 का नारा दे रही है लेकिन अंदर से उसे बुरी तरह हारने का डर है।


ये लोग सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं- सुनीता केजरीवाल

लोगों को संबोधित करते हुए आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भावुक होकर कहा कि मेरे पति की गलती क्या है? उन्होंने दिन रात दिल्ली के लोगों के कल्याण के लिए काम किया। उन्हें शुगर की बीमारी के बावजूद जानबूझकर जेल में डाला गया। यह तानाशाही है। देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल 20 साल से शुगर के मरीज हैं। वह पिछले 12 साल से 50 यूनिट इंसुलिन रोज लेते हैं। लेकिन ये लोग अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन न देकर जेल में मारना चाहते हैं।

केजरीवाल के जेल में आम और मिठाई खाने के ईडी के आरोपों पर सुनीता केजरीवाल ने कहा कि लोग सच ही कहते हैं कि राजनीति बहुत गंदी चीज है, तभी कैमरे लगाकर केजरीवाल के एक-एक निवाला पर नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here