Onnline TV

पंजाब हिंदी

पातर हमारे दिलों में जीवंत, पातर अवार्ड शुरु करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि

– पातर पंचतत्व मे विलीन, सीएम मान ने पातर की अर्थी को दिया कंधा

पटियाला/लुधियाना (13 मई)

मरहूम शायर सुरजीत पातर के नाम पर पातर अवार्ड के तहत सातवीं आठवीं कक्षा के बच्चों के मुकाबले करवाए जाएंगे। विजेता को एक लाख का अवार्ड भी दिया जाएगा। साथ ही एआई में पंजाबी भाषा को सम्मलित करवाना हमारा लक्ष्य है। यह भावनाएं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में पद्मश्री कवि सुरजीत पातर के राजकीय अंतिम संस्कार में पातर की पार्थिव देह को कंधा देने के बाद प्रकट की।


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा हैं, कि पंजाबी भाषा के गौरवशाली पुत्र सुरजीत पातर साब का हाल ही में निधन हो गया। यह क्षति परिवार और पंजाबियों के लिए अपूर्णीय है। लुधियाना में पातर साहब जी के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। परिवार के साथ दुख साझा किया। ईश्रवर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिवार को शक्ति प्रदान करे। हालाँकि पातर साब जी अब शारीरिक रूप से नहीं हैं, लेकिन पंजाब और पंजाबियत के प्रति दर्द व्यक्त करने वाली उनकी रचनाएँ हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।

link….अलविदा…पंजाबी के अनमोल हस्ताक्षर सुरजीत पातर का निधन


गौर हो नामवर कवि और लेखक सुरजीत पातर का अंतिम संस्कार लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पंजाबी साहित्य की दुनिया में एक शून्य पैदा करते हुए 79 वर्षीय पातर का 11 मई को निधन हो गया था।

link….ਪੰਜਾਬੀ ਮਾਂ ਬੋਲੀ ਦਾ ਵਿਹੜਾ ਅੱਜ ਸੁੰਨਾਂ ਹੋ ਗਿਆ..

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *