
पटियाला, 20 मई (डेस्क)
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए एक जून को मतदान होने जा रहा है। सभी राजनैतिक दलों भारतीय जनता दल, कांग्रेस और सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सभी दलों के प्रमुख नेता पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पंजाब में धुआंधार रैलियां करने की घोषणा कर दी है। पीएम मोदी पंजाब में कुल नौ रैलियां करने जा रहे हैं।
link….मंडी से भाजपा की कंगना रणौत का नामांकन
जानकारी अनुसार 23 मई को सबसे पहले पटियाला में भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर के समर्थन में पीएम मोदी रैली करने पहुंच रहे हैं। इसके बाद 24 मई को एक ही दिन में गुरदासपुर से दिनेश सिंह बब्बू और जालंधर से सुशील कुमार रिंकू के समर्थन में रैली की जाएगी। इसके अलावा पीएम मोदी होशियारपुर से अनिता सोमप्रकाश, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू अमृतसर से तऱणजीत सिंह संधू, श्री आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा, बठिंडा से परमपाल कौरऔर फिरोजपुर से राणा गुरमीत सोढी प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
link….ਰਾਜਪੁਰਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮੁੱਖ ਉਦਯੋਗਿਕ ਕੇਂਦਰ ਬਣਨ ਦੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ਤਾਵਾਂ : ਪ੍ਰਨੀਤ ਕੌਰ