-आठवीं के बोर्ड परिणाम 98.31 फीसद, प्लस-टू के परिणाम 93.03 फीसद
चंडीगढ़/पटियाला (30 अप्रैल)
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) के उपसचिव मंजीत सिंह भट्ठल ने एक प्रेस वार्ता के दौरान आठवी और प्लस-टू के वार्षिक परिणाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि आठवीं के बोर्ड परिणाम 98.31 फीसद और प्लस-टू के परिणाम 93.03 फीसद आए हैं।

आठवीं की परीक्षा में 291917 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 286987 विद्यार्थी सफल रहे। बठिडा के भाईरुपा सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की हरनूरप्रीत कौर ने शत-प्रतिशत अंक लेकर राज्य भर में टॉप किया है। वहीं अमृतसर के न्यू फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की गुरलीन कौर ने 99.67 फीसद अंक लेकर दूसरा और संगरुर के सरकारी एलीमेंटरी स्कूल के अरमानदीप सिंह ने 99.50 फीसद अंक लेकर राज्य भर में तीसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं प्लस-टू परीक्षा में बैठे कुल 284452 विद्यार्थियों में से 264643 विद्यार्थी सफल रहे। लुधियाना के बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एकमप्रीत सिंह ने शत-प्रतिशत अंक लेकर राज्य भर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं श्री मुक्तसर साहिब के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रविउदय सिंह ने सौ फीसद अंक लेकर दूसरा, बठिडा के सीनियर सेकेंडरी रेजिडेेंशियल फार मेरीटोरियस स्टूडेंटस के अशवनी ने 99.50 फीसद अंक लेकर तीसरी स्थान हासिल किया।
वहीं जबकि प्लस-टू ओपन परीश्रा प्रणाली में कुल 15248 विद्यार्थियों में से 11701 विद्यार्थी सफल रहे।
