Homeहिंदीपेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर ने मेडल की ठोकी दावेदारी, 10 मीटर...

पेरिस ओलंपिक 2024: मनु भाकर ने मेडल की ठोकी दावेदारी, 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में पहुंचीं

- Advertisement -spot_img

पेरिस/ पटियाला, 27 जुलाई (स्पोर्टस डेस्क)

पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। इससे पहले भारत के पुरुष खिलाड़ी इस इवेंट में क्वालीफायर से आगे बढ़ने में नाकाम रहे थे। मनु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सटीक निशाना साधा और मेडल की दावेदारी ठोकी।

मनु का शानदार प्रदर्शन

मनु भाकर ने कुल 580 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। टॉप 8 में आने वाले निशानेबाजों को फाइनल राउंड में प्रवेश मिलता है। मनु ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में शुरुआत शानदार अंदाज में की और पहली तीन सीरीज के बाद दूसरे नंबर पर बनी हुई थीं। चौथी सीरीज के बाद मनु तीसरे स्थान पर पहुंच गईं।

रिदिमा सांगवान का प्रदर्शन

वहीं, भारत की एक और निशानेबाज रिदिमा सांगवान ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि वह 24वें स्थान पर खिसक गई थीं। बाद में उन्होंने अच्छी वापसी की और 16वें स्थान पर पहुंच गईं।

निरंतरता से फाइनल में जगह

सीरीज-5 में भी मनु ने अपनी निरंतरता बरकरार रखते हुए 96 स्कोर किया। आखिरी सीरीज में भी 96 के स्कोर के साथ फाइनल में जगह पक्की कर ली। 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन्स इवेंट में वह तीसरे स्थान पर रहीं और अब मेडल की दावेदारी पेश करेंगी। रिदिमा सांगवान 15वें स्थान पर रहीं।

See This Link Allso…India Gears Up for Paris Olympics: A Comprehensive Guide

निशानेबाजी में भारत की उम्मीदें

मनु भाकर के इस शानदार प्रदर्शन से भारत को निशानेबाजी में एक मेडल की उम्मीद बंधी है। अब देखना होगा कि फाइनल में वह कैसी प्रदर्शन करती हैं।

पेरिस ओलंपिक में भारत की उम्मीदें मनु भाकर पर टिकी हैं, जो देश के लिए पदक की तलाश में अपनी पूरी ताकत झोंक रही हैं।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here