Homeहिंदीफेज-2, इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…

फेज-2, इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…

- Advertisement -spot_img

-दूसरे फेज में नामांकन करने वाले 1192 प्रत्य़ाशियों का आकलन

पटियाला, 10 अप्रैल, (शाही)

लोक सभा 2024 के चुनाव के लिए दूसरे फेज के चुनाव का मतदान 26 अप्रैल को होना निर्धारित है। इन दिन 12 राज्यों के 87 चुनावी क्षेत्र में मतदान होंगे। दूसरे फेज में नामांकन करने वाले सभी राजनैतिक दलों के 1192 प्रत्याशियों के चरित्र का आकलन Association for democratic reforms (ADR) ने किया। इन राज्यों में कुल 1198 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इन 1192 प्रत्याशियों में से बड़ी संख्या में प्रत्याशियों पर संगीन आरोप दर्ज है। बावजूद इसके इनको राजनैतिक दलों का संरक्षण प्राप्त है। आज के दूसरे एपीसोड में आपको बताएंगे कि कुल कितने प्रतयाशियों पर किस-किस तरह के आरोप दर्ज है। कितने पर धारा 302, धारा 307 तक के मामले दर्ज है। कितने उम्मीदवारों पर पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपको बतादें कि सुप्रीम कोर्ट ने 13 फरवरी 2020 को निर्देश दिए थे कि वह आपराधिक मामलों में लिप्त और साफ छवि वाले उम्मीदवारों को क्यों टिकट नहीं दे रहे हैं। इसका कारण बताएं। बावजूद इसके अभी तक इन आदेशों पर किसी भी राजनैतिक दल ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है।

नामांकन करने वाले 1192 प्रत्याशियों के शपथ पत्र अनुसार 250 यानिकि कुल प्रत्याशियों 21 फीसद पर आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि 167 यानिकि 14 फीसद पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें केरला से संबंधित तीन उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन पर बड़ी संख्या में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पहले स्थान पर हैं केरला के वायनाड से भाजपा प्रत्याशी K Surendran पर कुल 243 मामले दर्ज हैं। वहीं दूसरे स्थान पर केरला के Ernakulam से भाजपा प्रत्याशी Dr. KS Radhakrishnan पर कुल 211 मामले औऱ तीसरे स्थान पर केरला के Idukki से कांग्रेस प्रत्याशी Adv. Dean Kuriakose पर कुल 88 मामले दर्ज हैं।

वहीं दोषसिद्द मामले घोषित करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 32 है। इन प्रत्याशियों में तीन पर पर धारा 302 यानिकि कत्ल करने, 34 पर धारा 307 यानिकि इरादा-ए-कत्ल, 25 पर महिलाओं खिलाफ अत्याचार के मामले हैं। इन 25 में से एक प्रत्य़ाशी पर महिला से दुष्कर्म (धारा 376) का भी मामला है। 21 प्रत्याशियों पर गंभीर भड़काउ विचारों के मामले दर्ज हैं।

उम्मीदवारों के गंभीर घोषित आपराधिक मामले…

सीपीआई के पांच में से तीन (फीसद 60), एसपी के चार में से दो (फीसद 50), सीपीआईएम 18 में से सात (फीसद 39), कांग्रेस के 68 में से 22 (फीसद 32), भाजपा के 69 में से 21 (फीसद 30), शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे चार में से एक (फीसद 25), जेडीयू के 5 में से एक (20 फीसद) ने अपने उपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।

उम्मीदवारों के घोषित आपराधिक मामले….

सीपीआई के सभी पांचों प्रत्याशी (फीसद 100) , एसपी के सभी चारों (फीसद 100), सीपीआईएम के 18 में से 14 (फीसद 78), शिव सेना के तीन में से दो (67 फीसद), कांग्रेस के 68 में से 35 (51 फीसद), शिव सेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे चार में से दो (50 फीसद), भाजपा के 69 में से 31 (45 फीसद) जेडीयू के पांच में से दो (फीसद 40) ने अपने उपर आपराधिक मामले दर्ज घोषित किए हैं।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here