
-सातवें फेज में नामांकन करने वाले 904 प्रत्याशियों का आकलन
पटियाला, 29 मई, (शाही)
लोक सभा 2024 के चुनाव के लिए सातवें फेज के चुनाव का मतदान एक जून को होना निर्धारित है। इस दिन आठ राज्यों के 57 चुनावी क्षेत्र में मतदान होंगे। आठवें फेज में नामांकन करने वाले सभी राजनैतिक दलों के 904 प्रत्याशियों के चरित्र का आकलन Association for democratic reforms (ADR) ने किया। इन राज्यों में कुल 904 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इन 904 प्रत्याशियों में से बड़ी संख्या में प्रत्याशियों पर संगीन आरोप दर्ज है। बावजूद इसके इनको राजनैतिक दलों का संरक्षण प्राप्त है। आज के इस एपीसोड में आपको बताएंगे कि कुल कितने प्रतयाशियों पर किस-किस तरह के आरोप दर्ज है। कितने पर धारा 302, धारा 307 तक के मामले दर्ज है। कितने उम्मीदवारों पर पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आपको बतादें कि सुप्रीम कोर्ट ने 13 फरवरी 2020 को निर्देश दिए थे कि वह आपराधिक मामलों में लिप्त और साफ छवि वाले उम्मीदवारों को क्यों टिकट नहीं दे रहे हैं। इसका कारण बताएं। बावजूद इसके अभी तक इन आदेशों पर किसी भी राजनैतिक दल ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है।
Link….फेज-6, इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…

नामांकन करने वाले 904 प्रत्याशियों के शपथ पत्र अनुसार 199 यानिकि कुल प्रत्याशियों 22 फीसद पर आपराधिक मामले दर्ज है। जबकि 904 में से 151 यानिकि 17 फीसद पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं दोषसिद्द मामले घोषित करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 13 है। इन प्रत्याशियों में चार पर धारा 302 यानिकि कत्ल करने, 27 प्रत्याशियों पर धारा 307 यानिकि इरादा-ए-कत्ल, 13 पर महिलाओं खिलाफ अत्याचार के मामले हैं। इन 13 में से दोप्रत्य़ाशियों पर महिला से दुष्कर्म (धारा 376) का भी मामला है। 25 प्रत्याशियों पर गंभीर भड़काउ विचारों के मामले दर्ज हैं।
LINK…फेज-2, इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…


LINK…फेज-5, इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…
उम्मीदवारों के गंभीर घोषित आपराधिक मामले…
समाजवादी पार्टी (एसपी) के नौ में से छह पांच प्रत्याशी (फीसद 67), सीपीआई एम आठ में से चार (फीसद 50), भारतीय जनता पार्टी 54 में से 18 (फीसद 35), एआईटीसी नौ में से तीन (फीसद 33), बीजू जनता दल (बीजेडी) छह में से दो (फीसद 33), शिरोमणि अकाली दल 13 में से चार (फीसद 31), आम आदमी पार्टी 13 में से चार (फीसद 31), कांग्रेस 31 में से सात (फीसद 31), बीएसपी 56 में से 10 (फीसद 18), सीपीआई सात में से एक (फीसद 14) ने अपने उपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं।
सबसे खास बात यह है कि 57 चुनावी क्षेत्रों में से 39 (68 फीसद) को रेड अलर्ट की श्रेणी में शामिल किया गया है। यह वह क्षेत्र हैं जहां पर आपराधिक मामलों वाले प्रत्याशियों की संख्या तीन या इससे अधिक है।
LINK… इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…




