Homeहिंदीभगवान श्री वामन अवतार मन्दिर में सावन रुद्राभिषेक महायज्ञ संपन्न

भगवान श्री वामन अवतार मन्दिर में सावन रुद्राभिषेक महायज्ञ संपन्न

- Advertisement -spot_img

पटियाला, 13 अगस्त

भगवान श्री वामन अवतार मन्दिर में चल रहे सावन रुद्राभिषेक महायज्ञ 2024 पूरी विधि विधान के साथ सम्पन्न हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन मन्दिर के महन्त रवि कान्त मुनि ने रुद्रमहायज्ञ किया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लेकर यज्ञ में पूर्णाहुति भी डाली।

महन्त रवि कान्त मुनि द्वारा साधुओं की पूजा भेंटा उपरांत खुला भंडारा चलाया गया। भगवान श्री वामन अवतार मन्दिर के महन्त रवि कान्त मुनि ने बताया कि 22 जुलाई से 12 अगस्त तक सुबह शाम दोनों समय भगवान के रुद्राभिषेक किये गये। जिसके लिए विशेष रूप से काशी से ब्राह्मणों को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि इस बाइस दिन चले रुद्राभिषेक महायज्ञ में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगो ने भगवान के रुद्राभिषेक का लाभ प्राप्त किया। मंदिर में विशेष तौर से भस्मी से अभिषेक किया गया। इस अवसर पर मन्दिर की गौशाला में गऊ माता के पूजन भी किये गये। इस अवसर पर श्रीमहंत स्वामी रामेश्वर दास त्यागी, महाराज महन्त स्वामी भगवत दास महाराज, स्वामी लखबीर दास महाराज, स्वामी सीता राम दास महाराज, साध्वी सरबजीत गिरी और अन्य साधुओं के अलावा ऐशियन गेम्स मेडलिस्ट गुरमुख पहलवान, रविन्द्र सिंगला, चेतन गोयल, रीदम डोगरा, दिक्षु गर्ग, सुरिंदर गर्ग व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here