Onnline TV

पंजाब हिंदी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की जनसभाएं

-दोआबा में कार्यालय खोलने की योजना

-भाजपा-कांग्रेस पर किया तीखा हमला

जालंधर/चंडीगढ़,6 जुलाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को जालंधर पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कई जनसभाओं में भाजपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोहिंदर भगत के साथ जालंधर पश्चिम विधानसभा के वार्ड संख्या 74, 34, और 38 में जनसभाएं कीं और लोगों से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के परिणाम से सरकार में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत से आपको सरकार में हिस्सेदारी मिलेगी और इस क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। मान ने वादा किया कि आप उम्मीदवार को जिताएं, आपकी जो भी अर्जी मोहिंदर भगत मेरे पास लाएंगे, मैं उन सभी पर हस्ताक्षर कर पास करूंगा।

दोआबा में कार्यालय खोलने की योजना

मान ने कहा कि वह काफी समय से दोआबा में कार्यालय खोलने की योजना बना रहे थे ताकि वह दोआबा और माझा क्षेत्र के लोगों से मिल सकें। इस उपचुनाव के कारण वह उस योजना को लागू करने में सफल रहे और यहां अपना कार्यालय स्थापित किया। अब लोगों को अपने काम करवाने के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। चुनाव के बाद भी वह इस आवास को अपने पास रखेंगे ताकि वह सप्ताह में कम से कम दो दिन दोआबा और माझा क्षेत्र के लोगों के लिए उपलब्ध रह सकें।

See this link….15 सालों से बंद पड़ा डलहौज़ी स्थित पंजाब का इकलौता सरकारी रेशम बीज उत्पादन सैंटर मान सरकार द्वारा दोबारा शुरू

कांग्रेस और अकाली दल पर तीखा प्रहार

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह जालंधर के डिप्टी मेयर रहते हुए अपने वार्ड का काम नहीं करा सकीं, तो विधानसभा क्षेत्र का काम कैसे कराएंगी? उन्होंने कहा कि गली-नाली और सीवरेज सिस्टम का काम नगर निगम के अंतर्गत आता है, जहां कांग्रेस का मेयर है, लेकिन उसने इसके लिए कुछ नहीं किया।

मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अकाली दल बादल का इतना बुरा हाल हो गया है कि सुखबीर बादल अपने उम्मीदवार से समर्थन वापस लेकर लोगों से बहुजन समाज पार्टी को वोट करने के लिए बोल रहे हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ संकल्प

मान ने कहा कि वह राजनीति में पैसे कमाने नहीं आए हैं। अगर उन्हें पैसे कमाने होते तो कलाकार के तौर पर वह बहुत पहले ही कमा चुके होते। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के लोगों की सेवा के लिए और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए राजनीति में आया हूं। उन्होंने वादा किया कि जिसने भी पंजाब को लूटा है, वह उससे ब्याज समेत वापस लेंगे और उस पैसे से आम लोगों के विकास के लिए काम करेंगे।

See This Link…..In a unique initiative CM Mann held a meeting with doctors in Jalandhar

भाजपा उम्मीदवार पर शब्दी हमला

मान ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर भी निशाना साधा और कहा कि उसने यहां के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारी नेताओं की पहली पसंद बन गई है और जिसका बाप सोने की बिस्किट की स्मगलिंग करता है, वह मुझपर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा है।

आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील

आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों और गरीबों की सरकार है। मान सरकार अमीरों से टैक्स वसूल कर उस पैसे से आम लोगों को सुविधाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ जालंधर रहने के लिए आया है। भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर के विकास के लिए बेहद संवेदनशील हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी का इस चुनाव में जीतना बेहद महत्वपूर्ण है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *