Homeहिंदीमोदी खुद को भगवान का अवतार मानने लगे हैं, कहते हैं मैं...

मोदी खुद को भगवान का अवतार मानने लगे हैं, कहते हैं मैं अपनी मां की कोख से पैदा नहीं हुआ, इस बार आप इनका घमंड तोड़ दो : केजरीवाल 

- Advertisement -spot_img

आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई, इस बार उन्हें नकार दें और ‘आप’ उम्मीदवार को जिताएं

अमित शाह पंजाबियों को सरकार गिराने की धमकी दे रहे हैं, उनका मकसद है मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिक बंद करना – अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार किया, आप उम्मीदवार के साथ रोड शो कर लोगों से मांगे वोट

गुरदासपुर/पठानकोट/चंडीगढ़, 28 मई

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को गुरदासपुर से आप उम्मीदवार अमनशेर सिंह शैरी कलसी के लिए प्रचार किया। केजरीवाल ने आप उम्मीदवार के साथ पठानकोट में एक बड़ा रोड शो किया और लोगों से शैरी कलसी को जिताने की अपील की।

लोगों को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आपने सभी पार्टी की उम्मीदवारों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए कुछ नहीं किया और न ही आपके हकों के लिए संसद में आवाज उठाई। इसलिए इस बार आप उन सभी को नकार दो और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को भारी अंतर से जिताओ। हमारे उम्मीदवार शैरी कलसी आपके सभी समस्याओं को समझते हैं। आम घर से उठे हैं। ये आपके मसले को संसद में उठाएंगे और आपके हक के लिए केन्द्र सरकार से लड़ेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मैं आपसे देश को बचाने की अपील करने आया हूं। आप लोगों ने दो साल पहले विधानसभा में हमें भारी बहुमत दिया था। ये लोकसभा चुनाव हैं। इस बार हमें केंद्र में मजबूत कर दो। सभी 13 सीटें आम आदमी पार्टी को जीता दो। हमारे सभी सांसद पंजाब के लोगों की आवाज उठाएंगे और केंद्र से संबंधित सारे मसलों का हल करवाएंगे। जब हमारे पंजाब से 13 सांसद होंगे तो केंद्र सरकार पंजाब का ₹1 भी फंड नहीं रोक सकती।

LINK…..Amit Shah threatened three crore Punjabis, Kejriwal & Mann hit back at the Home Minister

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लोगों ने देश में तानाशाही मचा रखी है। 16 मार्च को चुनाव की घोषणा हुई और 21 मार्च को मुझे गिरफ्तार कर लिया क्योंकि मोदी जी को डर था कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार नहीं किया तो केजरीवाल पूरे देश में घूमेगा जिससे मेरी सीटें कम हो जाएंगी। इसलिए केजरीवाल को जेल में डाल दो। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल ईमानदार नहीं है तो इस दुनिया में कोई भी आदमी ईमानदार नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का अहंकार इतना बढ़ गया है कि भगवान जगन्नाथ, जिनको पूरे जगत का नाथ कहा जाता है, उनके लिए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के भक्त है। इनको इतना अहंकार हो गया है कि ये लोग मोदी जी को भगवान से भी ऊपर मानने लगे हैं। अभी कुछ दिन पहले मोदी जी अपने इंटरव्यू में बोल रहें थे कि मैं मां के कोख से पैदा नहीं हुआ हूं। मुझे सीधे भगवान ने धरती पर भेजा है। मैं भगवान का अवतार हूं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले कुछ दिन में मंदिरों से भगवान की मूर्ति हटाकर मोदी जी की मूर्ति लगवा देंगे। ये कहते हैं कि मोदी जी भगवान राम को लाए हैं। जबकि इस ब्रह्माण्ड की रचना भगवान राम ने की है।

केजरीवाल ने कहा कि 2022 में आपने पंजाब में आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार को चुना, जिसके कारण पिछले दो सालों में यहां कई बड़े-बड़े काम हुए। अब लोगों को मुफ्त बिजली मिल रही है। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस बन रहे है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसा और कहीं नहीं है। सिर्फ दिल्ली और पंजाब में है क्योंकि यहां आम आदमी पार्टी की सरकार है।

केजरीवाल ने अमित शाह पर पटवार करते हुए कहा उन्होंने पंजाब के लोगों को धमकी दी है कि वह 4 जून के बाद पंजाब की आप सरकार को गिरा देंगे और मुख्यमंत्री भगवंत मान को हटा देंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार गिराने का अमित शाह का मुख्य उद्देश्य आपकी मुफ्त बिजली और मोहल्ला क्लीनिक को बंद करना है। इसलिए भाजपा को किसी भी कीमत पर वोट मत करना। इस बार आम आदमी पार्टी को वोट देकर आप भाजपा की तानाशाही का जवाब दो।

LINK…..पीएम कभी भी महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भुखमरी पर बात नहीं करते, वह केवल लोगों से मंगलसूत्र और भैंस के नाम पर वोट मांग रहे हैं : केजरीवाल 

केजरीवाल ने कहा प्रधानमंत्री मोदी कभी भी काम की बात नहीं करते वह हमेशा जाति धर्म और नफरत की राजनीति करते हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के बजाय वह हिंदू मुस्लिम भैंस बकरी और मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। उनके पास 10 साल शासन करने के बावजूद एक भी काम गिनाने के लिए नहीं है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here