Onnline TV

पंजाब हिंदी

मोदी दौरे से पहले दो पुलिस अधिकारी इधर से उधर

पटियाला, 22 मई
भारत निर्वाचन आयोग ने पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाकर गैर-चुनाव ड्यूटी पर तैनात करने का निर्देश दिया है। जानकारी अनुसार आई.पी.एस. स्वपन शर्मा (आरआर: 2009), वर्तमान में जालंधर के पुलिस आयुक्त और आईपीएस के रूप में कार्यरत हैं। वहीं वर्तमान में लुधियाना के पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत कुलदीप चहल (आरआर: 2009) को उनके मौजूदा पद से स्थानांतरित कर दिया गया है। इन दोनों को चुनाव डयूटी से अलग कर दिया गया है। 
चुनाव आयोग ने पंजाब के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में दोनों अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाकर गैर चुनाव ड्यूटी पर तैनात करने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही आयोग ने मुख्य सचिव से जालंधर और लुधियाना में पोस्टिंग के लिए तीन योग्य अधिकारियों का पैनल भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है
LINK...General Election 2024

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *