
-exit poll 2024 पर सोमनाथ भारती
दिल्ली/ पटियाला (दो जून)
नई दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि यदि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं, तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे।
आप’ उम्मीदवार भारती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सारे एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। गर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा। मेरी बात याद रखना। चार जून को सभी एग्जिट पोल गलत साबित होंगे मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। इंडिया गठबंधन दिल्ली की सभी सात सीट पर जीत हासिल होगी। मोदी के डर के कारण गोदी मीडिया एग्जिट पोल उन्हें हारते हुए नहीं दिखा रहा है। इसलिए हमें सभी को 4 जून को आने वाले असल नतीजों का इंतजार करना होगा। जनता में भारी आक्रोश है। जनता ने भाजपा के खिलाफ भारी मतदान किया है।





