-बॉलीवुड की मेगा बजट फिल्म रामायण
मुंबई/ पटियाला (आठ अप्रैल)

सुपरहिट फिल्म एनीमल के रणबीर कपूर और गदर-टू के सनी दियोल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इसका मुख्य कारण बॉलीवुड की मेगाबजट फिल्म रामायण है। रामायण कई कारणों से खास चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में श्री राम का किरदार रणबीर कपूर निभाने जा रहे हैं। जबकि बेहद महत्वपूर्ण किरदार हनुमान का रोल सनी दियोल करते दिखाई देंगे। इस फिल्म के अन्य कौन-कौन से किरदार हैं। और वह कौन से हैं। आईए जानते हैं….

यह तो आपको ज्ञात हो ही गया कि रामायण के मुख्य किरदार श्री राम का रोल रणबीर कपूर निभाएंगे। जबकि सीता का किरदार सांई पल्लवी निभाएंगी। वही लक्ष्मण के किरदार के लिए रवि दुबे को चुना गया है। अब बेहद महत्वपूर्ण किरदार रावण की बात करते हैं। इस किरदार के लिए कन्नड़ सिनेमा के पॉपुलर स्टार यश को चयन हुआ है। वहीं श्री राम के पिता यानिकि दशरथ के रोल में रामानंद सागर की रामायण के श्रीराम से ख्याति हासिल करने वाले अरुण गोविल अभिनय करते दिखाई देंगे। माता कौशल्या के किरदार में इंदिरा कृष्णन, मंथरा के किरदार में शिवा चड्ढा, कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता अभिनय करती दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी व डॉयलॉग नमित मल्होत्रा और श्री धर राघवन ने लिखें हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवाड़ी और नमित मल्होत्रा कर रहे हैं।

अब बात करते है फिल्म के संगीत की। फिल्म का संगीत बेहद खास होने जा रहा है। इस फिल्म का संगीत दो संगीतकार दे रहे हैं। यह दोनों संगीतकार आस्कर अवार्डी हैं। पहले संगीतकार हैं बॉलीवुड के चर्चित एआर रहमान और दूसरे संगीतकार हैं हंस जीमर। दोनों संगीतकार की युगलबंदी फिल्म को नई दिशा प्रदान करेगी। यह तय माना जा रहा है।


सबसे खास बात यह है कि फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है।




