चंडीगढ़, 30 मार्च , राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार शख्सियतों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया। इनमें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पी.वी. नरसिम्हा राव, कृषि वैज्ञानिक डॉ एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर प्रमुख थे। जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को तबीयत ठीक न होने के चलते उन्हें घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। भाजपा नेता आडवाणी को छोड़कर सभी 4 शख्सियतों के परिजनों ने राष्ट्रपति से सम्मान लिया। गौर हो भाजपा नेता आडवाणी सबसे ज्यादा समय तक भाजपा में अध्यक्ष रहे हैं। देश के उप-प्रधानमंत्री रह चुके आडवाणी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जरिए अपना राजनीतिक करियर शुरु किया। आडवाणी भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने वाले प्रमुख सदस्यों में से एक हैं।
