Homeहिंदीलुधियाना पंजाब का दिल, लुधियाना जीतने का मतलब पंजाब का दिल जीतना...

लुधियाना पंजाब का दिल, लुधियाना जीतने का मतलब पंजाब का दिल जीतना है : भगवंत मान

- Advertisement -spot_img

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार, लोगों का मिला जबरदस्त समर्थन

नारों से गूंजा लुधियाना शहर: हजारों लोगों की भीड़ ने लगाए ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘भगवंत मान जिंदाबाद’ के नारे

“हमने तो दिल्ली भी जीत ली है” भगवंत मान ने लुधियाना के लोगों को उनके प्यार और समर्थन के लिए जताया आभार
 
मान ने कहा- लुधियाना मेरी कर्मभूमि, भगवान ने मुझे लुधियाना के लोगों की सेवा करने का एक और मौका दिया है, अशोक पराशर पप्पी को भारी मतों से जिताकर संसद भेजने की अपील की

लुधियाना/चंडीगढ़, 28 अप्रैल

मुख्यमंत्री भगवंत मान को लुधियाना के लोगों से बहुत जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली जब वह लुधियाना लोकसभा सीट से आप उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए प्रचार कर रहे थे। मान ने कहा कि लुधियाना में उनके रोड शो में लोग पूरे दिल से और इतने उत्साह से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आप की जीत का 100 प्रतिशत यकीन है। इस रोड शो में सीएम के साथ आप प्रत्याशी अशोक पाराशर पप्पी भी थे।

यहां एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि लुधियाना पंजाब का दिल है और लुधियाना से जीतने का मतलब पंजाब का दिल जीतना है। उन्होंने कहा, “असि त दिल वी जित्ते ते दिल्ली वी जित्ती आ।” इसके बाद वह जगह ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘आम आदमी पार्टी जिंदाबाद’ और ‘भगवंत मान जिंदाबाद’ के नारों से गूंजने लगा। मान ने लोगों को इतना प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लुधियाना उनकी कर्मभूमि है, क्योंकि मान पहली बार 1991 में लुधियाना में रहे और एक हास्य कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। मान ने लुधियाना में बिताए अपने समय को भी याद किया। उन्होंने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें लुधियाना के लोगों की सेवा करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मैं यहां आपलोगों से एक बार और जनादेश मांगने के लिए आया हूं।

मान ने कहा कि वह पिछले दिनों जहां भी गए, वहां से उन्हें बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन लुधियाना में लोगों का उत्साह सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि वह अब लुधियाना को लेकर पूरी तरह से टेंशन फ्री हैं। यह भीड़ और उनके जोरदार नारे इस बात का सबूत हैं कि हम यह सीट भारी अंतर से जीत रहे हैं। अब मुझे कुछ कहने की जरूरत ही नहीं है। यहां हर कोई आम आदमी पार्टी की वकालत कर रहा है। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोग एक जून को ‘झाड़ू’ का बटन दबाएंगे और एक नई कहानी लिखेंगे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here