लुधियाना, 14 जून, 2025
लुधियाना पश्चिम उपचुनाव से पहले 19 जून को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के प्रचार में आए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को स्थानीय लोगों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। हरियाणा द्वारा पंजाब के जल संसाधनों के कथित दोहन से नाराज़ जनता ने सैनी के काफिले को घेर लिया, काले झंडे दिखाए, और “पंजाब का पानी चोर मुर्दाबाद” और “पानी चोर वापस जाओ” के नारे लगाए।
सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने इस विरोध में हिस्सा लिया, जिसने पंजाब और हरियाणा के बीच दशकों से चले आ रहे जल बंटवारे के विवाद पर लोगों के गुस्से को उजागर किया। प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा सरकार और भाजपा नेताओं पर पंजाब के पानी को लूटने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हरियाणा सरकार पंजाब के हिस्से के पानी का दुरुपयोग कर रही है, जिससे पंजाब का कृषि क्षेत्र संकट में है।
यह गुस्सा हरियाणा द्वारा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से पंजाब के हक के पानी के कथित दुरुपयोग से भड़का है। जहां पहले की पंजाब सरकारें इस मुद्दे पर चुप रहीं, वहीं मान सरकार ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया और यह सुनिश्चित किया कि पंजाब के हिस्से का पानी सुरक्षित रहे।
watch….https://www.youtube.com/watch?v=AcBqRit1pj8
मान सरकार ने पंजाब में सिंचाई के लिए नहर के पानी की उपलब्धता बढ़ाने और जल प्रबंधन में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जिससे बीबीएमबी से पंजाब का पूरा जल कोटा हासिल करने की मांग को बल मिला है। सरकार पंजाब के पानी की रक्षा और किसानों व नागरिकों के हित में इसके उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में भी पानी का मुद्दा एक प्रमुख चुनावी विषय बनकर उभरा है।




