Onnline TV

पंजाब राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय (एनआरआई) समाचार हिंदी

लोकसभा के सातवें चरण में TOP-10 सबसे अमीर उम्मीदवार

-नंबर एक पर बठिंडा से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल के पास है 198 करोड रुपये से अधिक की संपत्ति

पटियाला, 29 मई (शाही)

लोकसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण के चुनाव एक जून को संपन्न होने जा रहे हैं। जबकि मतगणना का परिणाम चार जून को निर्धारित है। आज के इस एपीसोड में हम सातवें चरण के TOP-10 सबसे अधिक अमीर उम्मीदवारों के बारे बताएंगे। TOP-10 की इस सूची में सबसे अमीर पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल और 10वें स्थान कांग्रेस के पंजाब से संगरुर प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैहरा हैं। आईए जानते हैं इन प्रत्याशियों के पास कुल संपत्ति है।

LINK…फेज-7, इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…

पहले स्थान पर पंजाब के बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल के पास 198 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

दूसरे स्थान पर ओडिशा कें दरापारा से भाजपा प्रत्याशी बैयंत पांडा के पास 148 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के पास 111 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

चौथे स्थान पर हिमाचल प्रदेश में मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

पांचवें स्थान पर हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के पास 91 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

छठे स्थान पर झारखंड के गोडा से आजाद प्रत्याशी अविसेक आनंद झा के पास 82 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

सातवें स्थान पर झारखंड के गौडा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पास 74 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

आठवें स्थान पर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से राष्ट्रीय समाज दल के देव राज के पास 68 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

नौवें स्थान पर पंजाब के पटियाला से भाजपा प्रत्याशी परीनीत कौर के पास 60 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

दसवें स्थान पर पंजाब के संगरुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुखपाल सिंह खैहरा के पास 50 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।LINK….फेज-6, इन लोस प्रत्याशियों पर दर्ज हैं संगीन आरोप…

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *