Onnline TV

राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय (एनआरआई) समाचार हिंदी

लोकसभा 2024 के TOP-10 अमीर प्रत्याशी

पटियाला, 11 अप्रैल (शाही)

लोक सभा चुनाव 2024 के पहले फेज के मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है। नामांकन का दौर तेजी से जारी है। नामांकन कर चुके 1618 उम्मीदवारों की कुल कितनी संपत्ति है। इस बारे Association for democratic reforms (ADR) की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट अनुसार पहले फेज के टॉप 10 सबसे अमीर प्रत्याशियों कौन-कौन से हैं। यह उम्मीदवार किस पार्टी से संबंधित हैं।

एडीआर रिपोर्ट अनुसार पहले स्थान पर कांग्रेस के मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा के प्रत्याशी नकुल नाथ हैं। जिनकी कुल संपत्ति 717 करोड़ रुपये की है।

दूसरे स्थान पर एआईएएमडीके के तमिलनाडू के इरोड से प्रत्य़ाशी अशोक कुमार कुल संपत्ति 667 करोड़ से अधिक,

तीसरे स्थान पर भाजपा के तमिलनाडू के स्वगंगा से Dhevanathan Yadav T कुल संपत्ति 304 करोड़ से अधिक,

चौथे स्थान पर भाजपा के उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से Mala Rajya Lakshmi Shah कुल संपत्ति 206 करोड़ से अधिक,

पांचवें स्थान पर उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से बसपा के माजिद अली कुल संपत्ति 159 करोड़ से अधिक,

छठे स्थान पर तमिलनाडु के वेल्लूर से भाजपा के Ac Shanmugam कुल संपत्ति 152 करोड़ से अधिक,

सातवें स्थान पर तमिलनाडू कृष्णागिरि से एआईएडीेएमके Jayaprakash V कुल संपत्ति 135 करोड़ से अधिक,

आठवेें स्थान पर कांग्रेस से मेघालय के शिलांग (एसटी) से Vincent H. Pala कुल संपत्ति 125 करोड़,

नौवें स्थान पर भाजपा से राजस्थान के नागौर से Jyoti Mirdha कुल संपत्ति 102 करोड़ से अधिक,

दसवें स्थान पर कांग्रेस से तमिलनाडू के स्वगंगा से Karti P Chidambaram कुल संपत्ति 96 करोड़ से अधिक है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *