
चंडीगढ़, 10 सितंबर, 2024
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस चौकी किली निहाल सिंह वाला, जिला बठिंडा में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) मलकीत सिंह को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को बठिंडा जिले के गांव किली निहाल सिंह वाला के निवासी मनदीप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
see this link also….Punjab Vigilance Bureau Arrests Bribe-Taking Computer Operator
उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंचकर अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके खिलाफ सिंचाई विभाग द्वारा नहरी पानी को दूषित करने के आरोप के तहत उक्त पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि उक्त ए.एस.आई. ने इस संबंध में उसके पक्ष में रिपोर्ट पेश करने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी और रिश्वत की मांग को लेकर उसने पुलिस कर्मचारी के साथ हुई बातचीत भी रिकॉर्ड की, जो उसने विजिलेंस को सौंप दी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।