Homeहिंदीपंजाबविजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

- Advertisement -spot_img


चंडीगढ़/पटियाला (15 अप्रैल,)
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान सोमवार को अबोहर उप-तहसील में तैनात और सीतो रोड अबोहर के सर्किल का प्रभार संभाल रहे राजस्व पटवारी प्यारा सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
राज्य विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारिक प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए कहा कि उपरोक्त राजस्व पटवारी को अबोहर निवासी राहुल सचदेवा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी उसके प्लॉट, जो उसकी मां के नाम पर था, का म्यूटेशन करने के लिए 5,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
शिकायतकर्ता ने पटवारी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंप दिया है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने एक जाल बिछाया जिसमें आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन फिरोजपुर रेंज में आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा और इस मामले में आगे की जांच जारी है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here