Onnline TV

हिंदी खेल

Sean Paul, Kes के गायन से महकेगा T-20 World Cup

-ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2024 का आधिकारिक गान होगा धमाकेदार…

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने खुशखबरी सुनाई है। वेस्टइंडीज और अमेरिका में 1 जून से शुरू हो रहे पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के आधिकारिक गान के लिए ग्रैमी अवार्ड विजेता सिंगर Sean Paul और Kes सुपरस्टार केस साथ आ रहे हैं।

Link….India announce squad for Men’s T20 World Cup 2024

यह गीत आगामी कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जाएगा। माइकल “तानो” मोंटानो द्वारा निर्मित इस ट्रैक के साथ एक शानदार वीडियो भी आएगा, जिसमें कई मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। 20 से अधिक वर्षों से संगीत जगत में धूम मचा रहे शॉन पॉल का कहना है कि वह कैरेबियाई संगीत के सार को अंतर्राष्ट्रीय रंग में पेश करना चाहते हैं। “क्रिकेट हमेशा हमारी संस्कृति का एक प्रमुख हिस्सा रहा है, इसलिए मुझे टी20 विश्व कप के आधिकरिकक गाने को रिकॉर्ड करने का सम्मान मिला है।” “मैं केस का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और यह ट्रैक कैरेबियाई शैली, डांस और सोका के मिश्रण के साथ एक अंतर्राष्ट्रीय गान होगा। यह लोगों को एकजुट होने की भावना जगाने वाला गाना होगा।”

Link….South Africa announce squad for ICC Men’s T20 World Cup 2024

ट्रिनिडाड और टोबैगो के केस द बैंड के मुख्य गायक केस डाइफेंथलर (जिन्हें दुनिया केस के नाम से जानती है) इस गान के जरिए टूर्नामेंट में एक अलग ही रौनक लाना चाहते हैं।”हमारा मिशन हमेशा दुनिया को एक साथ लाने के बारे में रहा है, इसलिए क्रिकेट (जो कैरेबियाई लोगों के लिए प्रिय है) को संगीत के साथ मिलाना एक शक्तिशाली संयोजन है। शॉन पॉल, तानो और पूरी टीम को इस संगीत रचना के लिए धन्यवाद।” “दुनिया भर के प्रशंसकों को इस गान के साथ गाना और वेस्टइंडीज और अमेरिका के स्टेडियमों में धमाल मचाने का इंतजार नहीं कर सकता।”

Link….England announce squad for Men’s T20 World Cup 2024

ICC की मार्केटिंग और कम्यूनिकेशंस की जनरल मैनेजर क्लेयर फर्लोंग को उम्मीद है कि यह गाना दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को पसंद आएगा। “हमें खुशी है कि शॉन पॉल और केस जैसे दो विश्व-प्रसिद्ध कलाकार हमारे टूर्नामेंट का गान बना रहे हैं। यह गाना अब तक के सबसे बड़े क्रिकेट कार्निवल की शुरुआत करेगा।” “यह गाना कैरेबियाई संस्कृति को दर्शाएगा, साथ ही वैश्विक क्रिकेट प्रशंसकों के लिए भी आकर्षक होगा। यह गान ‘आउट ऑफ दिस वर्ल्ड’ थीम पर आधारित होगा।”

Link….Australia announce squad for Men’s T20 World Cup 2024

गौरतलब है कि ICC पुरुष टी20 विश्व कप 29 जून को बारबाडोस में खेले जाने वाले फाइनल से पहले वहां ट्रॉफी लेकर जाएगा। गौर हो आईसीसी ट्रॉफी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों का दौरा कर चुकी है।

Link…Afghanistan announce squad for Men’s T20 World Cup 2024

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *