Homeहिंदीसत्यकथा पर आधारित अजय देवगन अभिनीत "मैदान"

सत्यकथा पर आधारित अजय देवगन अभिनीत “मैदान”

- Advertisement -spot_img

फिल्म समीक्षा : मैदान (2024)

पटियाला, (20 अप्रैल)

खेल हो या खिलाड़ी या फिर कोच। बॉलीवुड के लिए यह पात्र हमेशा से ही हॉट टॉपिक रहे हैं। इन पर बनी फिल्मों ने कई रिकार्ड भी स्थापित किए हैं। नामवर फिल्म अभिनेताओं की पसंद भी इन पात्रों में हमेशा से खास रही है। आज हम फुटबॉलर के जीवन पर आधारित अजय देवगन अभिनेीत फिल्म मैदान की समीक्षा लेकर हाजिर हुए हैं। यदि आप खेल प्रशंसक है। तो इस फिल्म को जरुर देंखे।

कहानी:

‘मैदान’ फिल्म सैयद अब्दुल रहीम, जिन्हें भारतीय फुटबॉल का स्वर्णिम युग का पुरोधा माना जाता है, के जीवन और उनके द्वारा प्रशिक्षित भारतीय फुटबॉल टीम के सफर पर आधारित है। 1952 से 1962 तक रहीम के कोचिंग कार्यकाल में भारत ने दो बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और 1956 के ओलंपिक में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था।

अभिनय:

सत्य कथा पर आधारित अजय देवगन ने सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। उनकी एक्टिंग शानदार है, खासकर उनकी आंखें दर्शकों को बांधे रखती हैं। प्रियंका मणि, गजराज राव, रूद्रानील घोष, ऋषभ जोशी, विजय मौर्य, अभिलाष थापियाल, अमर्त्य रे, चैतन्य शर्मा, दविंदर सिंह, और अमन मुंशी जैसे कलाकारों ने भी अपना दमदार अभिनय दिखाया है।

निर्देशन:

अमित रविंदरनाथ शर्मा ने फिल्म का निर्देशन किया है। उन्होंने खेल के दृश्यों को बखूबी फिल्माया है और कुछ दृश्यों में अपनी छाप भी छोड़ी है।

संगीत:

एआर रहमान का संगीत फिल्म में जान डाल देता है। उनका बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार है और फर्स्ट हाफ में खामोशी का इस्तेमाल भी उन्होंने अच्छे से किया है।

कमियां:

  • फिल्म का शुरुआती घंटा थोड़ा धीमा है। और इसमें एक अजीब सी उदासी झलकती है।
  • रहीम के जीवन के कुछ पहलुओं, जैसे कि वे भारतीय टीम के कोच कैसे बने और उनकी कोचिंग की खासियत क्या थी, पर फिल्म में गहराई से समझाया जाया जा सकता था।
  • कुछ जगहों पर संवाद बेहतर हो सकते थे।
  • फिल्म में ऐसे दृश्यों की कमी साफ झलकती है, जो दर्शकों को उत्साहित करें।

निष्कर्ष:

‘मैदान’ एक अच्छी फिल्म है जो सैयद अब्दुल रहीम और भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम युग को दर्शकों के सामने लाती है। फिल्म में कुछ कमियां जरूर हैं, लेकिन यह स्पोर्ट्स लवर्स को जरूर पसंद आएगी।

रेटिंग: पांच में से 3.6 स्टार

  • निर्देशक: अमित रविन्द्रनाथ शर्मा 
  • फिल्म : Maidaan (2024) 
  • गीतकार : मनोज मुंतशिर शुक्ला 
  • संगीतकार : एआर रहमान 
  • कलाकार : अजय देवगन, प्रियमणि, गजराज राव, रूद्रानील घोष, ऋषभ जोशी, विजय मौर्य, अभिलाष थापियाल, अमर्त्य रे, चैतन्य शर्मा, दविंदर सिंह, अमन मुंशी 
  • सेंसर सर्टिफिकेट : यूए * 3 घंटे 1 मिनट 30 सेकेंड 
  • रेटिंग : 3.6 स्टार
  • निर्माता : ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुणाव जॉय सेनगुप्ता, आकाश चावला
  • बैनर : ज़ी स्टूडियोज़, बेव्यू प्रोजेक्ट्स, फ्रेश लाइम फिल्म्स

यह फिल्म आपको कैसी लगी? क्या आपने इसे देखा है? अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट में जरूर लिखें।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -spot_img
Related News
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here